Site icon Buziness Bytes Hindi

तुमसे ये उम्मीद न थी सुशांत


तुमसे ये उम्मीद न थी सुशांत

मुंबई। धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के जरिए स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी को रुपहले पर्दे पर उतारने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. 34 साल के इस एक्टर की खुदकुशी से बॉलीवुड ही नहीं, पूरा देश हैरान है. मीडिया रिपोट्र्स में बताया जा रहा है कि सुशांत रविवार सुबह 10 बजे अपने बांद्रा स्थित फ्लैट से निकले थे. जूस खरीदा था. इतना ही नहीं सुशांत ने आखिरी फोन महेश कृष्णा को किया था. उनके घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. सुशांत की बॉडी को सबसे पहले उनके नौकर ने पंखे से लटकते देखा था. फिर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. बताया जा रहा है कि नौकर ने दरवाजा तोडऩे की कोशिश की थी. जब दरवाजा नहीं टूटा तो एक्टर के मैनेजर ने चाबी वाले को बुलाया. फिर जाकर दरवाजा खुला.

पढ़ाई में थे अव्वल
सुशांत का जन्म पटना में हुआ था. 2000 के शुरुआत में उनका परिवार दिल्ली में बस गया था. उनकी 4 बहनें हैं. उनमें से एक मीतू स्टेट लेवल की क्रिकेटर हैं. सुशांत पढ़ाई में भी अव्वल थे. उन्होंने 2003 में दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंट्रेस एग्जामिनेशन में 7वीं रैंक बनाई थी.

12 फिल्मों में किया काम
काई पो चे, शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी, एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी, राब्ता, वेल्कम टू न्यूयॉर्क, केदारनाथ, सोनचिडिय़ा, छिछोरे, ड्राइव और दिल बेचारा जैसी फिल्मों में काम किया था.

एक्स मैनेजर के सुसाइड से कनेक्शन
8 जून को सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सलियन ने मुंबई में एक बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. दिशा ने मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से छलांग लगा दी. उन्हें बोरीवली के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस इस सुसाइड से भी सुशांत के सुसाइड का कनेक्शन ढूंढ़ रही है.

सपने जो रह गए अधूरे
सुशांत सिंह राजपूत एक महत्वकांक्षी कलाकार थे. उन्हें बेहतरीन फिल्में करने का तो शौक था ही, वो इसके अलावा बड़े-बड़े सपने भी देखा करते थे. वह सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने वो सपने साझा किया करते थे, जिन्हें वो हकीकत में बदलना चाहते थे. हालांकि ये सपने अधूरे रह गए.

मां को लिखी थी आखिरी पोस्ट
सुशांत सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से एक्टिव थे. उनका आखिरी पोस्ट अपनी मां के नाम था. उन्होंने मां की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आंसुओं से वाष्पित होता अतीत, मुस्कुराहट के एक आर्क को उकेरते सपने और एक क्षणभंगुर जीवन, दोनों के बीच बातचीत. यह पोस्ट इतना बताने के लिए काफी है कि वो निश्चित तौर पर परेशान थे. गौरतलब है कि सुशांत की मां का देहांत तब हो गया था, जब वह 16 साल के थे.

पीएम ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशांत के निधन पर पर दुख जाहिर किया है. उन्होंने ट्वीट किया कि एक युवा और होनहार अभिनेता बहुत जल्द दुनिया से चला गया.

क्या कहा और क्या किया?
छिछोरे में सुशांत ने एक ऐसे पिता का रोल किया, जिनका बेटा असफल होने पर सुसाइड कर लेता है. इसके बाद वो उसे जिस तरह समझाते हैैं, जो डॉयलाग बोलते हैैं, आज सुशांत खुद इन पर अमल नहीं कर पाए. एक नजर ऐसे ही 3 डॉयलाग्स पर…

  1. क्या कहते थे तुम… दूसरों से हार के लूजर कहलाने से कहीं ज्यादा बुरा है खुद से हारकर लूजर कहलाना और आज तुम खुद से हार गए, अब क्या कहें तुम्ही बताओ.
  2. हम हार, जीत, सक्सेस, फेल्योर में इतना उलझ गए हैं कि जिंदगी को जीना ही भूल गए हैं. जिंदगी में अगर कुछ सबसे ज्यादा जरूरी है तो वो है खुद जिंदगी और आज आपने आज सबसे ज्यादा जरूरी चीज को ही खत्म कर दिया.
  3. सक्सेस के बाद का प्लान सबके पास है, लेकिन अगर गलती से फेल हो गए तो उस नाकामयाबी से कैसे डील करना है, कोई बात ही नहीं करना चाहता.
Exit mobile version