Site icon Buziness Bytes Hindi

डायल 112 पर धमकी देकर सीएम आवास समेत 50 स्‍थानों को बम से उड़ाने की धमकी


डायल 112 पर धमकी देकर सीएम आवास समेत 50 स्‍थानों को बम से उड़ाने की धमकी

आज शाम को डायल 112 में एक वॉटसअप काल आयी.

जिसके बाद हड़कम्प मच गया है.दरअसल, उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री निवास सहित 50 अन्‍य स्‍थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी है.धमकी देने वाले ने यह कॉल लखनऊ में डॉयल 112 पर किया था.इसके बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है और फोन करने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है.

लखनऊ अलर्ट मोड पर
लखनऊ में जगह-जगह पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है. लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में रिपोर्ट लिखी गयी है.एटीएस को भी जांच में लगाया गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस की इमरजेंसी सॢवस डायल-112 के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज भेज कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग की सुरक्षा बढ़ा दी है. बम निरोधी दस्ते व डॉग स्क्वायड से छानबीन की जा रही है.

क्या बोले डीसीपी?
डीसीपी मध्य दिनेश सिंह के मुताबिक ऐसा मैसेज करने वाला कोई सिरफिरा है, जिसे ट्रेस किया जा रहा है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गौतमपल्ली थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज हो रही है।

पिछले महीने आया था धमकी भरा मैसेज

गत माह ही सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी भरा मैसेज भी 112 के हेल्पडेस्क के व्हाट्सएप नंबर पर आया था. इस मामले में दो अभियुक्तों नासिक निवासी सैय्यद मोहम्मद फैसल व कामरान को गिरफ्तार किया गया था.

Exit mobile version