डायबिटीज़ यानी मधुमेह शरीर में इंसुलिन हार्मोन के स्रावण में कमी से ये बीमारी होती है। ये बीमारी आनुवांशिक या उम्र बढ़ने पर या मोटापे के कारण या तनाव के कारण भी हो सकती है। अगर हम विशेषज्ञ की माने तो जो लोग डायबिटीज़ से ग्रस्त होते हैं, उनमें हार्ट अटैक का खतरा आम लोगों के मुकाबले 50 गुना ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए डायबिटीज़ के मरीज़ों को कुछ बाते है जो उनको ध्यान में रखनी होगी, तो आईये जानते है की वो कौन सी ऐसी चार बाते है जिनका डायबिटीज़ के मरीज़ों को ध्यान में रखना होगा जिसे उनकी स्थिति और गंभीर न हो|
अपने वजन को नियंत्रण में रखें
वजन का बढ़ना शरीर में डायबिटीज़ के अलवा और नयी बीमारियों की वजह बन सकता है। डायबिटीज़ के मरीज़ों को अपने वजन को नियंत्रण में रखना जरूरी है क्योंकि वजन के बढ़ने से शरीर में हो सकता है कि शुगर का स्तर भी बढ़ जाए। इसलिए अपने वजन को नियंत्रण में रखें |
अच्छी नींद लें
स्वस्थ रहने के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है, क्योंकि नींद पूरी न होने से शरीर को कई तरह की बीमारियाँ और हो सकती है| तो इसलिए डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए जरूरी है की वो रात के समय सात या आठ घंटे की नींद लें, इससे शुगर का स्तर नियंत्रण में रहेगा|
व्यायाम
रोजाना व्यायाम स्वास्थ्य के लिए तो अच्छा है ही, साथ ही कई और बीमारियों को कम करने में मदद भी करता है जैसे की हृदय संबंधी खतरों, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज़ और अन्य कई बीमारियाँ |
नमक और चीनी से परहेज करें
डायबिटीज़ के मरीज नमक और चीनी से परहेज जरूर करें| हलाकि अगर आप नामक पसंद करते है और बिना उसके कुछ खा नहीं सकते तो आप बिल्कुल थोड़ी सी मात्रा में ही उसका सेवन कर सकते है |

