डायबिटीज तीन प्रकार के होते हैं। इसमें टाइप टाइप 2 डायबिटीज अधिक खतरनाक होती है। यह बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। डॉक्टर हमेशा टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को खानपान पर ईमानदारी से ध्यान देने की सलाह देते हैं। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना ये नट्स जरूर खाएं-
बादाम खाएं

2011 की एक शोध की मानें तो बादाम शुगर को नियंत्रित करता है। इसके सेवन ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम अथवा दूर होता है, जो डायबिटीज और दिल की बीमारी का मुख्य कारक माना जाता है।
अखरोट खाएं

अखरोट में ट्रिप्टोफन पाया जाता है जो अच्छी नींद के लिए एमिनो एसिड को बढ़ाता है और मेलाटोनिन और सेरोटोनिन की मदद करता है। साथ ही डायबिटीज में भी आराम मिलता है। इसके लिए रात में सोने से पहले रोजाना 1-2 अखरोट जरूर खाएं।
मूंगफली

इसमें मैग्नीशियम, मैंगनीज और विटामिन-इ पाए जाते हैं। इसके लिए डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अपनी डाइट में पीनट और पीनट बटर जरूर जोड़ना चाहिए। इससे ब्लड शुगर नियंत्रित रहती है। इसके लिए रोजाना सुबह में एक मुठ्ठी भीगी हुई मूंगफली का सेवन करें।

