Site icon Buziness Bytes Hindi

Diabetes Lifestyle Advice: डायबिटीज के मरीज रोजाना पिएं यह शर्बत, रहेगा ब्लड शुगर कंट्रोल में!

लाइफस्टाइल डेस्क। Diabetes Lifestyle Advice – डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को मीठे चीजों को खाने की मनाही होती है, अगर वे लापरवाही करेंगे तो  शुगर स्तर बढ़ जाता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को खानपान और रहन-सहन पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ऐसा करने से शुगर कंट्रोल रहता है। इसके अलावा एक ऐसा शर्बत है जिसे डायबिटीज के मरीज को रोजाना पीना चाहिए, ये खास शर्बत कोई और नहीं बेल का शर्बत है। 

बता दे, बेल एक फल है, ये फल पकने से पहले हरे रंग की एक सख्त परत से ढ़का होता है और पकने के बाद यह पीले रंग का हो जाता है। इसे अंग्रेजी में वुड एप्पल कहा जाता है, ये गर्मी के दिनों में फलता है और इसकी तासीर ठंडी होती है। 

Read also: Summer Skin Care Tips: गर्मियों में भी पाएं ग्लोइंग स्किन, फॉलो करे ये टिप्स!

बेल के फल में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के मरीज रोजाना सुबह में बेल के शर्बत का सेवन कर सकते हैं। लेकिन इसकी सेवन से पहले डॉक्टर से संपर्क करें तब ही सेवन करें। साथ ही ध्यान दे, की बेल के शर्बत में चीनी बिल्कुल न मिलाएं। डायबिटीज के मरीज के अलावा ये कब्ज, पाइल्स, एनीमिया रोग में भी फायदेमंद होता है।

 

Exit mobile version