Site icon Buziness Bytes Hindi

Diabetes Causes: डायबिटीज की समस्या? तो छोड़े ये आदतें!

लाइफस्टाइल डेस्क। डायबिटीज की समस्या धीरे-धीरे करके आम समस्याओं में शामिल हो गयी है, वहीं इसमें ब्लड शुगर बढ़ने के साथ-साथ शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुँचता है। वहीं इससे बचने के लिये अत्यंत सावधानी की आवश्यकता होती है, जिसमें आहार के साथ-साथ दिनचर्या को ठीक रखनी पड़ती है नहीं तो इसमें होने वाली परेशानियां बढ़ती ही जाती हैं। आईये जानते हैं अगर डायबिटीज की समस्या है तो हमें किन चीजों से बचना चाहिए –

ज्यादातर लोग सुबह जल्दबाजी के कारण नाश्ता करना भूल जाते हैं, वहीं इस आदत को डायबिटीज को बढ़ावा देने वाला माना जाता है। इसके साथ ही अगर आप नाश्ता नहीं करेंगे तो यह आदत आपके पेट को खराब भी कर सकती है, इसके साथ ही आपका ब्लड शुगर भी तेजी से बढ़ जायेगा।

एक जगह पर बैठे रहने से कई समस्याएं जन्म लेती हैं, जिनमें से डायबिटीज भी एक है। वहीं एक जगह लगातार बैठे रहने से शुगर लेवल, हृदय रोग, थायराइड आदि तेजी के साथ बढ़ जाता है, इसके साथ ही शारीरिक निष्क्रियता भी बढ़ती है।

एक रिसर्च के अनुसार जो लोग अधिक तनाव लेते हैं, उनमें तेजी से डायबिटीज बढ़ने का खतरा होता है। वहीं जब तनाव की स्थिति होती है तो कार्टिसोल नामक हार्मोन रिलीज होता है, जोकि इन्सुलिन गतिविधियों को प्रभावित करता है, इस वजह से अगर आप इस दौरान अधिक तनाव लेते हैं तो इस आदत को छोड़ें।

Exit mobile version