Site icon Buziness Bytes Hindi

धोनी-रोहित के फैंस में मारपीट, वीरू बोले पागल


धोनी-रोहित के फैंस में मारपीट, वीरू बोले पागल

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीमों में शामिल हैं. इन दोनों ही टीमों के कप्तानों को चाहने वाले भी कम नहीं है. हालांकि कई बार फैंस अपनी टीम के लिए एक-दूसरे से भिड़ जाते हैं. यह स्थिति तब ज्यादा भयंकर हो जाती है जब यह भिड़ंत सोशल मीडिया के बजाए आमने-सामने होने लगे. खबरों के मुताबिक एमएस धोनी और रोहित शर्मा के फैंस शनिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के कुरुन्द्वाद में आपस में ही भिड़ गए. लड़ाई इतनी बढ़ गई कि एक फैन को गन्ने के खेत में जाकर पीट डाला. भारतीय कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने इस खबर हैरानी जताते हुए ऐसे फैंस को पागल बताया.

आपस में भिड़ गए धोनी-रोहित के फैंस

दरअसल दोनों खिलाड़ियों के फैंस अपने-अपने हीरो के पोस्टर लेकर जोश में सड़कों पर निकले थे. जहां धोनी के फैंस उनके संन्यास की खबर के बाद ऐसा कर रहे थे वहीं रोहित के फैंस उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुने जाने का जश्न मना रहे थे. इस बीच कुछ अनजान लोगों ने रोहित शर्मा के पोस्टर फाड़ दिए, जिसके बाद दोनों फैंस आपस में भिड़ गए. इसी बीच एक फैन को कुछ लोगों ने खेत में जाकर जमकर पीटा.

सहवाग ने फैंस को दी जरूर सलाह
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इस खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा, “क्या करते हो पागलों. खिलाड़ी आपस में एक-दूसरे को बहुत पसंद करते हैं या ज्यादा बात नहीं करते बस काम से काम रखते हैं. पर कुछ फैंस अलग ही लेवल के पागल है. झगड़ा-झगड़ी मत करो. टीम इंडिया को एक टीम के तौर पर याद रखो.”

पहला मैच दोनों के बीच
आपको बता दें दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ आईपीएल के 13वें सीजन के लिए यूएई में है. रोहित की कप्तानी में जहां मुंबई इंडियंस ने चार बार खिताब जीता है वहीं एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स तीन बार चैंपियन बनी है. खबरों के मुताबिक 19 सितंबर से शुरू होने वाले सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ही खेला जाएगा. पिछले सीजन का फाइनल भी इन दोनों के बीच खेला गया था जहां बाजी मुंबई इंडियंस ने मारी थी.

Exit mobile version