धोनी ने किया चाइनीज़ कंपनी ओप्पो का विज्ञापन, फैंस निराश

स्पोर्ट्सधोनी ने किया चाइनीज़ कंपनी ओप्पो का विज्ञापन, फैंस निराश

Date:


धोनी ने किया चाइनीज़ कंपनी ओप्पो का विज्ञापन, फैंस निराश

आईपीएल का आगाज आज यानी 19 सितंबर से होने जा रहा है। इस सीजन की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच के साथ होने जा रही है। दोनों ही टीम इस मैच से पहले नेट्स पर जमकर अभ्यास कर रही है। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अब आईपीएल में अपना जौहर दिखाएंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि धोनी इस सीजन बेफिक्र होकर खेलेंगे।

ओपो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘वो शख्स जिसे हमने पिछले एक साल तक याद किया, कप्तान एमएस धोनी हमें सभी बाधाओं और एक बार फिर अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 24 सितंबर को तैयार रहिए उनकी इस भावुक यात्रा को देखने के लिए।’

महेंद्र सिंह धोनी ने इसी साल 15 अगस्त वाले दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इस खबर से माही के फैंस बेहद निराश हो गए थे। हालांकि, आईपीएल में धोनी एक बार फिर बल्ला लेकर मैदान में उतरने को तैयार है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों आईपीएल के लिए नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...