People Born On 21 September: अनुशासनप्रिय होने के साथ तानाशाह किस्म के भी होते हैं आज के दिन जन्मे व्यक्ति

धर्मPeople Born On 21 September: अनुशासनप्रिय होने के साथ तानाशाह किस्म के...

Date:

दिनांक 21 सितंबर को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। ऐसे लोग अनुशासनप्रिय होने के साथ ही कभी-कभी तानाशाह प्रवृत्ति के भी होते हैं। ये लोग दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष स्फूर्ति रखते हैं।
ऐसे लोग सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं। यही कारण है कि अक्सर ये लोग अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में आ जाते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार ऐसे लोगों का मूलांक तीन आता है। जो कि बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। इनकी शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही मजबूत पकड़ होती है। ऐसे लोग एक सामाजिक प्राणी हैं।

शुभ दिनांक: 3, 12, 21, 30
शुभ अंक: 1, 3, 6, 7, 9
शुभ वर्ष: 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव: देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग: पीला, सुनहरा और गुलाबी

ऐसा रहेगा यह वर्ष

दांपत्य जीवन में इस साल सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में बहुत से शुभ कार्य होंगे। यह साल आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का योग है। नवीन व्यापार की योजना बनेगी। मित्र वर्ग का सहयोग काफी सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग भी प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग बन रहे है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related