Lord Ganesha: आज है विनायक चतुर्थी, ऐसे करें भगवान गणेश की पूजा

धर्मLord Ganesha: आज है विनायक चतुर्थी, ऐसे करें भगवान गणेश की पूजा

Date:

वैशाख माह का विनायक चतुर्थी व्रत आज के दिन ही पड़ रहा है, जहाँ आज व्रत रखकर भगवान गणेश की आराधना की जाती है। बता दें कि विनायक चतुर्थी व्रत हर माह के शुक्ल पक्ष के चतुर्थ तिथि को पड़ता है, साथ ही संकष्टी चतुर्थी व्रत कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है। वहीं विनायक चतुर्थी का व्रत रखने से भगवान गणेश भक्त की हर मनोकामना की पूर्ति करते हैं। 

आज का शुभ मुहूर्त- 
वैशाख शुक्ल चतुर्थी तिथि की शुरुआत- 04 मई, दिन बुधवार समय प्रातः 07:32 से
गणेश पूजन मुहूर्त- सुबह 10:58 बजे से दोपहर 01:38 बजे तक
शुक्ल चतुर्थी तिथि का समापन- 05 मई, दिन गुरुवार सुबह 10 बजे तक।

चतुर्थी व्रत और पूजन विधि- 
सुबह प्रातः स्नान करके साफ वस्त्र धारण करने चाहिये, अगर हो सके तो लाल या गुलाबी रंग के कपड़े धारण करें। वहीं अब चौकी में गणेश जी की फोटो या मूर्ति स्थापित करें और अक्षत, फल, शक्कर, धूप, दीप आदि अर्पित करे। इसके बाद गणेश जी को लड्डू का भोग लगायें क्योंकि लड्डू भगवान गणेश को अत्यंत प्रिय है। इसके बाद भगवान गणेश के मंत्रों और पाठ इत्यादि का जाप करें। वहीं व्रत रखने वाले व्रती चंद्रमा का दर्शन आज के दिन न करें और आज दोपहर तक ही पूजन को कर लें। 
मंत्र- 
ॐ गं गणपतये नमः।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related