Dharm: कल है अपरा एकादशी, जानें इस दिन का महत्व

धर्मDharm: कल है अपरा एकादशी, जानें इस दिन का महत्व

Date:

ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी माना गया है, जोकि कल यानी 26 मई को इस बार ज्येष्ठ माह में पड़ रही है। हिन्दू धर्म में इस दिन व्रत करने का विशेष महत्व है, इसके साथ ही शास्त्रों में इसे अचला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है, जिसे भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है।

वहीं इस दिन व्रत करने से व्यक्ति को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है और स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है। वहीं इस दिन कुछ उपायों को आजमा करके आप अपने तमाम तरह के कष्ट दूर कर सकते हैं, आईये जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारें में- 

करें घर की सफाई, धन-धान्य की नहीं होगी कमी- 
इस दिन सुबह उठकर घर की साफ-सफाई करना शुरू कर दें, इसके बाद स्नान ध्यान करके भगवान विष्णु की पूजा करें। जल्द ही आपको माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। 

पीपल के नीचे जलाएं दिया- 
पीपल के पेड़ के नीचे देवताओं का वास बताया गया है, ऐसे में भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिये इस दिन पीपल के नीचे एक घी का दिया जलाएं। 

गाय के दूध से करें भगवान विष्णु का जलाभिषेक- 
अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु का जलाभिषेक गाय के दूध से करें, ऐसा करने से भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा और जीवन में प्रसन्नता आयेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related