Dharm: आज है शनि जयन्ती, जानें पूजाविधि

लाइफस्टाइलDharm: आज है शनि जयन्ती, जानें पूजाविधि

Date:

ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन शनि जयन्ती मनाई जाती है, वहीं इसे सोमवार के दिन पड़ने से सोमवती अमावस्या के नाम से भी जाना जा रहा है। हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार आज के दिन ही भगवान शनिदेव का जन्म हुआ था, इस वजह से आज के दिन ही शनि जयंती मनाने का चलन है।

हिन्दू धर्म में कहा जाता है कि शनिदेव व्यक्ति के कर्मो के हिसाब से उन्हें फल देते हैं, जहाँ अच्छे कर्म करने वालों पर शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहती है, जहाँ वह न्याय करके ही लोगों को फल देते हैं। 

ऐसे करें आज के दिन पूजा- 
1. आज के दिन सोकर जगने के बाद स्नान और नित्यकर्म से जल्द निवृत्त हो जायें। 

2. इसके बाद पूजा स्थल की साफ सफाई करके आज की पूजा का संकल्प लें। 

3. पूजा के दौरान ही शनिदेव की मूर्ति पर तेल, फूल माला आदि अर्पित करें। 

4. अब सरसों के तेल का दीपक जलाकर शनि चालीसा का पाठ शुरू करें, इसके बाद भगवान शनिदेव की आरती करें। 

5. वहीं अब भगवान शनिदेव को प्रसन्न करने के लिये गरीबों को दान और लोगों को प्रसाद आदि बाँटे।

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related