हिन्दू धर्म में सुपारी को बड़ा महत्व वाला माना गया है, वहीं हर पूजा पाठ में सुपारी का उपयोग अवश्य होता है। वहीं हिन्दू धर्म में पूजा के समय पान के पत्ते के साथ सुपारी का उपयोग होता है, वहीं सुपारी के अन्य उपयोग भी हैं, जिन्हें करके आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं।
पूजा के बाद सहेजें सुपारी को, धन की करेगी वृद्धि
जब कभी आपके घर में पूजा होती है तो सुपारी को गणेश और गौरी के रूप में पूजा जाता है, वहीं सुपारी के ऊपर हल्दी, चंदन, फूल आदि चढ़ाएं जाते हैं। वहीं पूजा के समापन के बाद उस सुपारी को रक्षासूत्र में लपेट करके अपनी तिजोरी में जगह दें, ऐसा करने से धन, संपत्ति में असीम वृद्वि होती है।
करियर में नहीं मिल सफलता, आजमाएं ये उपाय-
अगर आपको करियर, बिजनेस आदि में सफलता नहीं प्राप्त हो रही है तो घर से निकलते समय एक सुपारी और पान का पत्ता अपने पास रख लें। वहीं जब वापिस घर लौटें तो इन्हीं सुपारी और पान के पत्ते को गणेश जी को अर्पित करें, ऐसा करने पर जल्द सफलता मिलेगी।
विवाह का नहीं बन रहा योग, सुपारी करेगी ये काम
अगर विवाह के योग में अड़चनें आ रहीं हैं, तो उसे रक्षासूत्र में लपेट करके उसकी पूजा कुमकुम, अक्षत, फूल से करें। वहीं बृहस्पतिवार के दिन इसे किसी विष्णु मंदिर में जाकर रख दें, ऐसा करने से जल्द ही विवाह का योग बन जाता है।
