Dharm: हनुमान चालीसा करने के ये हैं नियम, भूलकर न करें गलतियां

धर्मDharm: हनुमान चालीसा करने के ये हैं नियम, भूलकर न करें गलतियां

Date:

मंगलवार का दिन विशेष रूप से भगवान हनुमान को समर्पित है, जहाँ यह दिन हनुमान जी के भक्तों के लिये बहुत ही महत्व रखता है। वहीं भगवान हनुमान को कलयुग का देवता माना जाता है, ऐसी मान्यता है कि कलयुग में केवल जीवित रूप में वह ही उपस्थित हैं।

वहीं भगवान हनुमान को प्रसन्न करने के लिये हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करना चाहिये, साथ ही अगर आप चालीसा का पाठ कर रहें हैं तो कुछ विशेष बातों का बेहतरी के साथ ख्याल रखें। वहीं अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको चालीसा के पाठ का विशेष लाभ नहीं मिलेगा। 

जानें यह नियम-
1. अगर आप चालीसा का पाठ नियमित रूप से करने का नियम बना चुके हैं तो इसकी शुरुआत अन्य दिनों की जगह मंगलवार से करें, तो आपको अत्यन्त लाभ होगा। 

2. चालीसा का पाठ करते समय सफाई का विशेष ध्यान रखें, जहाँ मंगलवार के दिन प्रातः स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और भगवान हनुमान की तस्वीर लगाकर चालीसा का पाठ शुरू करें। 

3. पूजा के दौरान आप किसी कुशा या अन्य किसी चीज से बने आसन पर बैठें।

4. वहीं हनुमान चालीसा का पाठ करने से पहले हमेशा गणेश आराधना से इसकी शुरुआत करें। 

5. हनुमान चालीसा के पाठ के बाद भगवान राम और सीता का ध्यान करें और भगवान हनुमान के सामने धूप-दीप जलाकर उन्हें पुष्प अर्पित करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...