Site icon Buziness Bytes Hindi

Dharm: बड़े मंगलवार पर हनुमान जी को करें ऐसे प्रसन्न, इन मंत्रों का करें जाप

हिन्दू धर्म में मान्यताओं के अनुसार आज का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है, वहीं मंगलवार का यह दिन भगवान हनुमान की पूजा के लिये उत्तम माना जाता है। दूसरी ओर हिन्दू पंचांग के ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है, वहीं इन मंगलवारों में भगवान हनुमान की पूजा करने से व्यक्ति को प्रत्येक बाधा और कष्ट से छुटकारा मिलता है। वहीं इस बार पहला मंगलवार आज यानी 17 मई को पड़ रहा है, जहाँ आज के दिन पूजा करने से समस्त कष्टों से निवारण मिलता है। 

इन मंत्रों का करें जाप-
ओम ह्रां ह्रीं ह्रं ह्रैं ह्रौं ह्रः॥ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्।

इस मंत्र के जाप से भक्तों की हर प्रकार की बाधा का नाश होता है।
ॐ दक्षिणमुखाय पच्चमुख हनुमते करालबदनाय
इस मंत्र के जाप से प्रेत बाधा एवं अन्य नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है।

आज का पंचांग-

मंगलवार, ❶❼ मई ❷⓿❷❷
पूर्णिमांत माह : ज्येष्ठ
अमावस्यांत माह : बैशाख 
पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि : प्रथमा (०६:२५:०२, द्वितीया)
नक्षत्र : अनुराधा (१०:४५:०९) 
योग : शिव
विक्रम सम्वत : २०७९ राक्षस 
शक सम्वत : १९४४ शुभकृत 
युगाब्द : ५१२४ 
आयन : उत्तरायण 
ऋतु : ग्रीष्म 
सूर्योदय : ०५:२७
सूर्यास्त : १९:०५
अभिजीत मुहूर्त : ११:४८ से १२:४३
राहुकाल : १५:४० से १७:२२

Exit mobile version