Dharm: ज्येष्ठ माह में करें यह काम, मिलेगा अत्यंत लाभ

धर्मDharm: ज्येष्ठ माह में करें यह काम, मिलेगा अत्यंत लाभ

Date:

हिंदी पंचांग के अनुसार अभी तीसरा महीना चल रहा है, जिसको ज्येष्ठ के नाम से जाना जाता है। वहीं यह 14 जून तक रहने वाला है, जिसके कारण इस महीने में कुछ खास कार्य करके आप अत्यंत लाभ पा सकते हैं। बता दें कि इस महीने में इन कामों को करने से पुण्य लाभ के साथ साथ स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है, ऐसे में इन कार्यों को आपको अवश्य करना चाहिये। 

सुबह की शुरुआत सूर्य को अर्ध्य के साथ- 
इस महीने में आप सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव को जल अर्पित करें, वहीं सूर्य देव को आप तांबे के लोटे से जल अर्पित करें। इसके साथ ही सूर्य देव को जल चढ़ाते समय सूर्य की ओर सीधा होकर नहीं देखना चाहिये, जल अर्पित करते समय जो पानी गिरता है उसी में आप सूर्यदेव को देखने की कोशिश करें। 

जप बनायेगा कई काम-
इस महीने में ज्यादा से ज्यादा ध्यान लगाने की कोशिश करनी चाहिये, जिनमें से भगवान शिव के लिये ॐ नमः शिवाय, श्रीकृष्ण जी के लिये कृष्णाय नमः, विष्णु जी के लिये आदि का 108 बार जाप करें। 

खुलकर करें दान- 
वहीं इस महीने में जलदान का अत्यंत महत्व है, इस महीने में अनाज के साथ जल का दान भी करना चाहिये। जिसके लिये पानी के मटकों, प्याऊ में जल आदि का दान कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में जलभराव; गाजियाबाद के स्कूल आज बंद

दिल्ली-एनसीआर में देर रात से लगातार मूसलाधार बारिश हो...