Site icon Buziness Bytes Hindi

Dharm: ज्येष्ठ माह में इन उपायों को आजमा करके आप बन सकते हैं धनवान, हर मनोकामना होती है पूरी

ज्येष्ठ महीने का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है, इस माह को जेठ माह के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही यह महीना सूर्य देव और भगवान हनुमान की पूजा के लिये उत्तम माना गया है, वहीं इस महीने में साधना करने वाले साधकों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। वहीं अगर आप अत्यधिक धन प्राप्ति की चाह रखते हैं, तो इस महीने में कुछ विशेष उपाय अपनाकर माँ लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं। 

सुबह उठकर करें माँ लक्ष्मी का ध्यान- 
इन महीने के दौरान आपको सूर्य निकलने से पहलर बिस्तर छोड़ देना चाहिये, साथ ही इस महीने में अनुशासित जीवनशैली का पालन करना चाहिये। वहीं सुबह उठकर माँ लक्ष्मी का ध्यान लगाना चाहिये, जोकि अत्यंत फलदायी होता है। 

पंछियों को रखें पानी, गृह दोष होंगे दूर- 
इस महीने गर्मी अपने शबाब पर रहती है, जिसके कारण जीव-जंतुओं को पानी की कमी महसूस होने लगती है। ऐसे में आप उनके लिये घर के बाहर या छत पर पानी की व्यवस्था करें, वहीं ऐसा करने से पशु-पक्षियों की प्यास तो बुझती ही है साथ ही गृह दोष भी समाप्त होता है। 

करें तिल का दान-
इस माह में तिल का दान अवश्य करना चाहिये, क्योंकि ऐसा करने से भगवान विष्णु अत्यंत प्रसन्न होते हैं, जिससे व्यक्ति के घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।

Exit mobile version