Site icon Buziness Bytes Hindi

Dharamshala Best Places: धर्मशाला की सैर करे तो, इन जगहों को देखना न भूले!

लाइफस्टाइल डेस्क। Dharamshala Best Places – धर्मशाला हिमाचल के कांगडा जिले में है, ये हिमाचल की खूबसूरत जगह में से एक है। बता दे, धर्मशाला के दो हिस्से हैं। एक है लोअर धर्मशाला और दूसरा है अपर धर्मशाला। लोअर धर्मशाला में  हर तरह की खरीदारी के लिए बाजार, कोर्ट और रहने-खाने के लिए होटल्स है और वही अपर धर्मशाला ख़ूबसूरती की मिसाल है। ऐसे में अगर आप धर्मशाला की सैर करने जा रहे है तो ये जगह देखना न भूले। 

नामग्याल मॉनेस्ट्री

नामग्याल मोनेस्ट्री धर्मशाला की वादियों में बसा हुआ है, यहां आपको अलग ही तरह के सुकून का एहसास होगा। ये मोनेस्ट्री मेडिटेशन धर्मशाला की शान है, इसे 16 वीं शताब्दी में दलाई लामा- द्वितीय ने स्थापना की थी। 

Read also: Beaches in South India: दक्षिण भारत के ये सबसे खूबसूरत बीच बना देंगे ट्रिप को यादगार!

डल झील

कश्मीर में ही नहीं मेक्लोडगंज में भी डल झील है, यहां के हरे-भरे देवदार के पेड़ डल झील की खूबसूरती ओर भी बढ़ा देते है। यहां आप आराम से कुछ पल सुकून के बिता सकते हैं साथ ही यहां एक शिव मंदिर भी है जहां आप जा सकते है। 

भगसुनाग झरना

धर्मशाला जाएं तो भगसुनाग झरना जरूर देखे, यहां पहुंचने के लिए आपको थोड़ी दूर की पैदल यात्रा करनी होगी। लेकिन यक़ीन मानिए, यहां आने के बाद आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी। यहां आप फोटोग्राफी का भी मजा ले सकते है। 

Exit mobile version