2 नवंबर 2021 के दिन धनतरेस का त्योहार है, इस दिन लोग जमकर खरीदारी करते हैं। कोई सोना-चांदी लेता है तो कोई बर्तन खरीदता है, ऐसा इसीलिए क्योकि धनतरेस के दिन चीजों को खरीदना काफी शुभ माना जाता है। अगर आप भी धनतेरस पर शॉपिंग करने की सोच रहे है तो हम आपको दिल्ली के कुछ खास बाजारों के बारे में बताएंगे, जहां से आप सस्ते में खरीदारी कर सकते हैं।
Read also: जा रहे है शिमला-मनाली, तो इन बाजार से खरीदारी करना न भूलें
चांदनी चौक
धनतेरस की शॉपिंग के लिए दिल्ली के चांदनी चौक बाजार परफेक्ट है, यहां बर्तन, सोना-चांदी और सजावट का सामान मिल जाएगा | धनतरेस के दिन काफी लोग यहां खरीदारी करने पहुंचते हैं।
जनपथ
धनतेरस पर अपने लिए अच्छे कपड़े खरीदने के लिए दिल्ली में स्थित जनपथ मार्केट जा सकते है | यहां न्यू ट्रेंडी और फैशनेबल कपड़े आपको सस्ते दाम में मिल जाएंगे।
सरोजनी नगर
सरोजनी नगर मार्केट में हर कोई खरीदारी करने जाता हैं। यहां घर की सजावट का सम्मान, कपड़े, दिवाली की झालर, आदि सबकुछ मिल जाएगा और सबसे खास बात ये सामान आपको किफायती दाम में मिलेगा |
Read also: हैदराबाद गए हैं घूमने, तो इन स्ट्रीट मार्केट्स से बेहद सस्ते में कर सकते हैं खरीदारी
करोल बाग मार्केट
त्योहारों के मोके पर करोल बाग मार्केट में भी जा सकते है, ये मार्केट इलेक्ट्रॉनिक चीजों के लिए जानी जाती है। लेकिन आपको यहां धनतेरस की खरीदारी करने के लिए काफी अच्छा सामान मिल जाएगा |

