Site icon Buziness Bytes Hindi

प्रभास और दीपिका की ‘प्रोजेक्ट K’ का धांसू टीजर रिलीज, मेकर्स ने बदला फिल्म का नाम

इन दिनों इंडस्ट्री में ‘प्रोजेक्ट K’ की चर्चा तेज है। अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और प्रभास स्टारर इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। और अब इसके टीजर के साथ असली नाम का भी खुलासा हो गया है. इस फिल्म के असली शीर्षक की आधिकारिक घोषणा अमेरिका में सैन डिएगो कॉमिक कॉन कार्यक्रम में की गई। अब इस फिल्म का नाम ‘प्रोजेक्ट के’ नहीं बल्कि ‘कल्कि 2898 एड’ होगा। इसके अलावा इस फिल्म के टीजर में भी काफी कुछ दिखाया गया है, जिससे फैंस को फिल्म की कहानी का अंदाजा हो गया है.

साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ का नाम बदलकर अब ‘कल्कि 2898 एडी’ कर दिया गया है। पहले 20 जुलाई को अमेरिका में और अब 21 जुलाई की सुबह भारत में इस फिल्म की पहली झलक दिखाई गई. यूट्यूब पर आए इसके टीजर को 6 घंटे में 16 लाख लोग देख चुके हैं. मेकर्स ने शुरुआत में इसके कई पोस्टर और दीपिका का फर्स्ट लुक जारी किया था। जो फैंस को खास पसंद नहीं आया. लेकिन अब टीजर जारी कर फिल्म की कहानी का खुलासा कर दिया गया है.

‘कल्कि 2898 AD’ का टीजर रिलीज

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में भगवान विष्णु के आधुनिक अवतार की कहानी दिखाने की कोशिश की गई है। 12 जनवरी 2024 को रिलीज होने वाली इस फिल्म के टीजर पर नजर डालें तो इसमें नरसंहार की कहानी नजर आ रही है. संसार में सर्वत्र अंधकार का साम्राज्य हो गया है। लोगों को बंदी बना लिया गया है. बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को भूखा रखा जा रहा है. पानी भी नहीं मिल पा रहा है. वहीं एक बड़े कमरे में शिवलिंग भी दिखाई देता है. लेकिन किसी भी तरह की पूजा नहीं. हालांकि, किसी के हाथ में हनुमान जी की छोटी सी मूर्ति भी नजर आ रही है.

प्रभास भगवान ‘कल्कि’ के रूप में

टीजर के बीच में लिखी लाइनों के मुताबिक, जब दुनिया में अंधेरा छा जाएगा तो एक ताकत उभर कर सामने आएगी। अंत अब शुरू होता है. जहां दीपिका एक आर्मी में शामिल होती नजर आ रही हैं. वहीं, अमिताभ बच्चन पूरे सफेद कपड़ो में नजर आ रहे है. वहीं प्रभास भी एक योद्धा के तौर पर एंट्री करते हैं. वह दुनिया को बचाने के लिए आता है। यहां यह कहा जा सकता है कि जिस तरह से कलयुग में अत्याचार चरम पर होगा और तब भगवान कल्कि का अवतरण होगा। वैसा ही इस फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है.

Exit mobile version