Site icon Buziness Bytes Hindi

Niti Aayog की सलाह पर अपना थिंक टैंक तैयार करेगी धामी सरकार

देहरादून। नीति आयोग की सलाह पर अब उत्तराखंड की धामी  सरकार अपना थिंक टैंक तैयार करेगी। पिछले दिनों नीति आयोग की बैठक में राज्यों को यह सलाह दी गयी थी। आयोग की बैठक में शामिल होकर वापस आये प्रदेश सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार अब प्रदेश में थिंक टैंक तैयार करने के प्रस्ताव पर बातचीत शुरू हो गई है। उन्होंने राज्य योजना आयोग में गठित सेंटर फॉर पब्लिक पालिसी एंड गुड गवर्नेंस यानी सीपीपीजी को थिंक टैंक के रूप में तैयार करने के संकेत दिए हैं। नीति आयोग यानी नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफार्मिंग इंडिया कमीशन केंद्र की शीर्ष सार्वजनिक नीति के लिए थिंक टैंक के रूप में काम करता है। 

Read also: Rakesh Jhunjhunwala Death: शेयर बाजार के बेताज बादशाह राकेश झुनझुनवाला का निधन

नीति आयोग केंद्र सरकार के कार्यों का रोडमैप, विजन, रणनीति और कार्ययोजना तैयार करने का सुझाव राज्यों को देता है। इसके लिए वह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों व अन्य हितधारकों का सहयोग लेता है। अब ठीक इसी तर्ज पर मुख्यमंत्री कार्यालय में एक नई एजेंसी तैयार करने पर विचार चल रहा है। नीति आयोग की सलाह के बाद राज्य सरकार इस प्रस्ताव पर गंभीरता से अब विचार कर रही है। सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार नीति आयोग की तरह यहां एक ऐसी पावरफुल बॉडी बनाने पर विचार किया गया है। नियोजन विभाग में सीपीपीजी बनाया है। सीपीपीजी को ही थिंक टैंक के तौर पर तैयार किया जा सकता है। इस बारे में चर्चा की जा रही है।

Exit mobile version