Site icon Buziness Bytes Hindi

हीरा-मंडी में धक् धक् गर्ल की एंट्री?


हीरा-मंडी में धक् धक् गर्ल की एंट्री?

निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली एक दमदार वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं जिसका नाम हीरा मंडी है। इस फिल्म में लीड रोल में अभिनेत्री आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं जो कि उनके साथ इस समय गंगूबाई काठियावाड़ी कर रहीं हैँ। बता दें कि संजय लीला भंसाली को आलिया भट्ट का अभिनय इतना पसंद आया था कि हीरा मंडी में उनको कास्ट किया है।

लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है वो इस वेब सीरीज को फर्श से अर्श तक ले जाएगी। जी हां.. इस सीरीज में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की एंट्री हुई है। वो इसमें एक मुजरा सीक्वंस में नजर आने वाली हैं और छा जाएंगी।

उनके डांस को लेकर मशहूर है कि वो इसमें चार चांद लगा देती हैं। हालांकि इस बात को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। जैसे ही ये खबर सामने आई फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।

इस सीरीज में 10-12 अभिनेत्रियां होंगी, जिसमें से एक किरदार के लिए आलिया को लिया जा रहा है। चूंकि यह एक सीरिज होगी, कहानी में हर किरदार के लिए अच्छा खासा स्कोप रहेगा।

Read also: भवानीपुर से उपचुनाव लड़ेंगी ममता, मौजूदा विधायक ने दिया इस्तीफ़ा

हालांकि इन सभी तरह की खबरों पर अभी तक ऑफिशियल सूत्रों ने कंफर्म नहीं किया है। जब तक औपचारिक ऐलान नहीं हो जाता, तबतक कुछ कहना मुश्किल होगा।

Exit mobile version