Site icon Buziness Bytes Hindi

Ganga Dussehra 2023: हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं का सैलाब, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

ma30121

Ganga Dussehra 2023 हरिद्वार में आज मंगलवार को गंगा दशहरे 2023 के पर्व पर गंगा में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह चार बजे से दिल्ली, यूपी और हरियाणा सहित देशभर से आए श्रद्धालुओं की गंगा घाटों पर भीड़ जुटने लगी।
गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने का अधिक महत्व है। गंगा के अवतरण पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने से 10 प्रकार के पाप खत्म होते हैं। आज गंगा दशहरा पर 10 में से 5 योग मिल रहे हैं।

अभिजित मुहूर्त में लगाई गंगा में डुबकी

श्रद्धालुओं ने अभिजित मुहूर्त में सुबह 11.47 से दोपहर 12.40 के बीच गंगा में स्नान किया। केजबकि मध्याह्न में मां गंगा का पूजन होगा। दोपहर 1 बजकर 7 मिनट से ज्येष्ठ एकादशी लगने के बाद दोनों का पुण्य ​गंगा में स्नान कर लिया। बल 31 मई को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। स्नान के बाद 10 प्रकार की मिठाई, 10 फल, 10 वस्त्र गंगा मां को अर्पित करें। दूध, दही, शहद मां को अर्पण करें। इससे कष्टों से मुक्ति मिलती है।

तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन और 16 जोन, 37 सेक्टर में बांटा गया है। गंगा मेला में भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी के अलावा पीएसी की कंपनी, बीडीएस, फायर यूनिट, प्लड कंपनी की तैनाती की गई है।

गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस ने यातायात प्लान पहले ही जारी किया था। आगामी 5 जून तक हरिद्वार में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कल 30 मई की शाम चार बजे से 05 जून की रात 10 बजे तक शहर में ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।

Exit mobile version