Site icon Buziness Bytes Hindi

Registration for Chardham Yatra: अक्टूबर तक के लिए चारधाम यात्रा के लिए 17.24 श्रद्धालुओं ने ​करवाया रजिस्ट्रेशन

देहरादून। चारों धामों के लिए क्षमता से अधिक रजिस्ट्रेशन होने के चलते यात्रियों को ऑनलाइन मोड में भी अब राहत नहीं रही है। बता दें कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी तभी हो सकते हैं जबकि स्लॉट खाली होंगे। चारधाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा कराने के साथ ऋषिकेश, हरिद्वार, यात्रा मार्ग पर कुल 20 केंद्रों में ऑफलाइन पंजीकरण किया जा रहा है।

इस बार चारधाम यात्रा के लिए अक्तूबर तक 17.24 लाख से अधिक श्रद्धालुगण अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। जबकि अभी तक 6.71 लाख से अधिक तीर्थयात्री चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, गंगोत्री धाम व यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ी भीड़ के कारण सरकार ने एक दिन में धामों में वहन क्षमता के अनुसार प्रतिदिन यात्रियों का पंजीकरण कर दर्शन के लिए भेजने का निर्णय किया है।

Also Read : Uttarakhand News : चार धाम यात्रा में अब तक छह श्रद्धालुओं की मौत

अब तक सर्वाधिक श्रद्धालुगण केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। बाबा केदारनाथ धाम में अब तक 236669 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। जबकि बदरीनाथ धाम में 197724 श्रद्धालुओं ने दर्शन किया है। गंगोत्री धाम में अब तक 130855 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किया है। यमुनोत्री धाम में दो सप्ताह में 106352 श्रद्धालुओं ने दर्शन किया है। वहीं चारधाम यात्रा पर पहुंचे श्रद्धालुओं के ऑनलाइन,ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक के कारण हजारों की संख्या में यात्री फंसे हैं। केदारनाथ जाने वाले करीब 1600 श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पर जाने के लिए 1400 श्रद्धालुगण, गंगोत्री धाम जाने के लिए 600 श्रद्धालु और यमुनोत्री धाम जाने के लिए 400 तीर्थयात्री बस अडडा परिसर, धर्मशाला और होटलों में रूके हुए हैं। हैं। यात्री पंजीकरण काउंटर खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

Exit mobile version