Site icon Buziness Bytes Hindi

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा में उमड़े श्रद्धालुओं ने तोड़ दिया पिछले कई साल का रिकार्ड

देहरादून। पिछले दो साल से बंद चार धाम यात्रा इस बार पूरी तैयारी के साथ शुरू हुई है। इस चार धाम यात्रा में उमड़े श्रद्धालुओं के सैलाब ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। इस बार चार धाम यात्रा में रिकार्ड श्रद्धालुगण उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। बता दें कि प्रदेश में कोरोना का पहला केस 15 मार्च 2020 को मिला था। जिस समय कोरोना संक्रमण का केस मिला चार धाम यात्रा की तैयारी पूरी हो चुकी थी।

Also read: दो साल बाद आज मंत्रोच्चारण के बीच खुले बदरीनाथ के कपाट, पहली पूजा PM Modi के नाम

केदारनाथ धाम, बदरीनाथ धाम, गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से पहले ही कोरोना संक्रमण तेजी से फैल गया। उसके बाद चार धाम यात्रा को स्थगित कर दिया गया। वहीं 2021 में भी चार धाम यात्रा स्थगित रही। लेकिन इस बार 2022 में चार धाम यात्रा शुरू हुई तो पिछले दो साल के पूरे रिकार्ड तोड़ दिए। चारधाम यात्रा में इस बार रिकार्ड श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है।

कोरोना संक्रमण के कारण प्रभावित चारधाम यात्रा में जितने यात्री दो साल में पहुंचे थे उससे कई गुना श्रद्धालुगण इस बार दो सप्ताह के भीतर उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के लिए पहुंच गए हैं। पर्यटन विभाग को चारधाम यात्रा ऐतिहासिक होने की उम्मीद हैं। कोरोना संक्रमण काल से पहले 2019 में चारधामों की यात्रा में  33 लाख से अधिक श्रद्धालुगण आए थे। जबकि कोरोना महामारी में 2020 में 3.33 लाख ही श्रद्धालुगण पहुंच पाए। अभी चार धाम यात्रा को शुरू हुए दो सप्ताह ही हुए हैं और ऐसे में अब तक चारधाम यात्रा में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुगण पहुंच चुके हैं।

Also read: Chardham Yatra की शिकायतों के लिए मंत्री हो गए है तैनात, दूर करेंगे समस्या

Exit mobile version