Site icon Buziness Bytes Hindi

भक्तों ने भजन संध्या में संतों पर उड़ाये दो करोड़़ के नोट

नोटों से भर गया मंच, बोरियों में इकट्ठा करने पड़े नोट
कुंभ मेले ममें चर्चा का विषय बनी है नोटों की बारिश

हरिद्वार। हरिद्वार महाकुंभ के दौरान जहां साधु-संत श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुुए हैं वहीं भक्त भी अपनी श्रद्धा प्रकट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गुजरात के भक्तों ने भजन गा रहे संतों पर दो करोड़ के नोट बरसा दिये। मधुर और मन को छू लेने वाले भजन गा रहे संतों पर नोटों की बारिश एक अदभुत नजारा प्रस्तुत कर रही थी।

हरिद्वार महाकुंभ में देश के विभिन्न राज्यों से साधु-संत आये हुए हैं तो उनके दर्शनों और प्रवचन सुनने के लिये ललायित भक्तजन भी हरिद्वार पहुंचे हुए हैं। इन साधु-संतों के कैंपों में प्रवचन, भजन कार्यक्रम आदि आयोजित किये जा रहे हैं। अनेक कैंपों में कथा सुनकर श्रद्धालु अपना जन्म सुधारने में लगे हुए हैं। हालांकि कोरोना के चलते पंडालों में पहले जैसी भीड़ तो नहीं है लेकिन साधु-संतों के कार्यक्रम का आॅनलाइन प्रसारण किया जा रहा है।

आस्था के महाकुंभ में पहुंचे साधु-संत जहां अपने आकर्षण से सबको मंत्रमुग्ध कर रहे हैं वहीं उनका आशीर्वाद लेने के लिये पहुंच रहे भक्त भी साधु-संतों के प्रति श्रद्धाभाव प्रकट कर चर्चा में आये हुए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भक्तजन, मंच पर भजन गा रहे साधु-संतों पर धनवर्षा करते नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो बैरागी कैंप में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम है जिसमें श्री पंच निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर कनीराम बापू के सत्संग में उनके भक्त नोटों की बारिश करते नजर आ रहे हैं। मधुर भजन सुनकर भावविभोर हो गये गुजरात से आये भक्तों ने देखते ही देखते संतों पर दो करोड़ से अधिक के नोट बरसा दिये। काफी देर तक चली धनवर्षा के बाद मंच से लेकर वाद्ययंत्रों पर भी नोटों के ढेर जमा हो गये। इतने नोटों को जमा करने के लिये बोरियां मंगानी पड़ी। श्रद्धालुओं का यह अनोखा अंदाज और भक्तों के द्वारा की गयी नोटों की बारिश कुंभ मेले में चर्चा का विषय बनी हुर्ह है।

Exit mobile version