Rain Havoc: हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश तथा भूस्खलन से तबाही, 7 दिन में 84 मौतें

उत्तराखंडRain Havoc: हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश तथा भूस्खलन से तबाही, 7 दिन में...

Date:

Rain Havoc: हिमाचल और उत्तराखंड में इन दिनों बारिश और बाढ़ का कहर बरपा रहा है। हिमाचल और उत्तराखंड में पिछले 7 दिन में 84 लोगों की मौत हुई है। जबकि 30 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। दोनों राज्यों में जून से लेकर अब तक 230 लोगों की जान जा चुकी है। इतना ही नहीं, दोनों राज्यों में इस हफ्ते 84 लोगों की मौत हुई। पंजाब में भी बाढ़-बारिश से चार लोगों की जान गई है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश तथा भूस्खलन ने तबाही मचाई है। इन दोनों राज्यों में जून महीने से लेकर अब तक 230 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इतना ही नहीं, इन दोनों राज्यों में इस सप्ताह 84 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में बाढ़-बारिश में चार की जान गई है।

हिमाचल में भूस्खलन

हिमाचल में भूस्खलन के चलते इस सप्ताह कम से कम 68 लोगों की मौत हुई। करीब 15 लोग लापता हैं। शिमला के समरहिल क्षेत्र में भूस्खलन के बाद लापता 21 लोगों में 14 के शव बरामद हुए हैं। कांगड़ा के फतेहपुर और इंदौरा क्षेत्र में बाढ़ में फंसे 300 लोगों को निकाला है। आज सवेरे एक बार फिर से राहत कार्य शुरू हुआ है। मंडी-कुल्लू और सैंज-औट नेशनल हाइवे समेत 875 सड़कें पूरी तरह से बंद हैं। 1200 बस रूट बाधित हुए हैं। प्राकृतिक आपदा से हिमाचल को 7659.93 करोड़ रुपए का नुकसान अब तक हुआ है। उत्तराखंड में भूस्खलन में 16 लोगों की मौत हुई है। जबकि 15 से अधिक लापता हैं।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने से तबाही पर राजनीति करने की जगह सबको मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों से राजनीति छोड़ लोगों की सहायता पर ध्यान देने की अपील की है। केंद्रीय मंत्री ने भारत मंडपम का दौरा करने के बाद यह बात कही है।

बाढ़ की सटीक सूचना व सात दिन मौसम का पूर्वानुमान

नदियों के किनारे लोगों को अब मोबाइल एप फ्लड वॉच की मदद से 24 घंटे पहले बाढ़ की सटीक सूचना व सात दिन मौसम का पूर्वानुमान मिल सकेगा। केंद्रीय जल आयोग ने एप की शुरुआत की। यह एप उपग्रह से प्राप्त डाटा का विश्लेषण करने के बाद सटीक जानकारी देगा। इसमें वास्तविक समय की निगरानी तकनीक का उपयोग किया है।

फाजिल्का में दादी-पोते की मौत

पंजाब में गुरदासपुर में नाले का पानी देखने गए 13 और 14 साल के दो बच्चों की मौत हो गई है। फाजिल्का में छत गिरने से उसमें दबे दादी और पोते की मौत हो गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related