काबुल। तालिबान सरकार ने अमेरिका से अफगानिस्तान के विदेशी फंड को अनफ्रीज करने के अलावा भूकंप से निपटने में मदद के लिए वित्तीय प्रतिबंधों को हटाने की गुहार लगाई है। तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान ने कहा, ये कठिन समय है ऐसे में हम अमेरिका से अफगानिस्तान की फ्रीज संपत्ति को अनफ्रीज करने और बैंकों से प्रतिबंध हटाने की मांग करते हैं। जिससे सहायता के लिए और देश आगे आये। ऐसे में अफगानिस्तान को सहायता पहुंचा सकेंगे।
Read also: अफगानिस्तान में मस्जिद में विस्फोट, 33 की मौत : अधिकारी
फरवरी 2022 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफगानिस्तान में मानवीय सहायता और 9/11 पीड़ितों के लिए एक अफगान संपत्ति में से सात बिलियन अमेरिकी डालर को मुक्त किया था। अमेरिका ने कहा कि तालिबान अधिकारियों के साथ खोस्त में परिवारों को सहायता प्रदान करना जारी रहेगा। भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित छह जिलों में तीन जिलों में हजारों परिवार खुले में रह रहे हैं।’ ‘गैर-क्षतिग्रस्त और आंशिक क्षतिग्रस्त इमारतों में रहने वाले परिवारों इस डर से खुले में ररह रहे हैं कि कही और झटके न आये। तालिबान सरकार के मुताबिक भूकंप में 1,150 लोग मारे गए, हैं। लगभग 1,600 घायल हुए और 3,000 घर नष्ट हुए हैं। जबकि सैकड़ों आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हैं । मरने वालों में 121 बच्चे थे और मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना अभी बनी हुई है। अफगान सरकार ने बचे लोगों की तलाश अब बंद कर दी है और सहायता देने के लिए संघर्ष कर रहे भाहै।
Read also: अफगानिस्तान की ओर से सीमा पार से की गई गोलीबारी में 3 पाक सैनिक मारे गए
भारत ने अफगान की सहायता के लिए पहली खेप सौंपी है। भारत ने कहा है जरूरत पड़ने पर और मदद करेगा।
