- कहा, प्रदेश में सांप्रदायिक उन्माद फैलाने के लिए हैदराबाद और महाराष्ट्र से बुलाए जा रहे हैं लोग
वाराणसीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने वाराणसी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा की प्रदेश में सांप्रदायिक उन्माद फैलाने के लिए हैदराबाद और महाराष्ट्र से लोग बुलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मां गंगा की स्वच्छता की आलोचना करने वाले लोग चुनाव के समय पर्यटन सुख का आनंद उठाने वाराणसी आ जाते हैं।
Read also: यूपी के स्कूल इस सेशन में नहीं बढ़ा सकेंगे फीस: दिनेश शर्मा
वाराणसी के यूपी काॅलेज में मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक समारोह के समापन समारोह में पहुंचे यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी 10 साल तक चलने वाली यूपीए सरकार की सहभागी पार्टियां थी और कांग्रेस उनकी चैकीदार पार्टी थी। डिप्टी सीएम ने कहा की उन 10 सालों में जब भाजपा नहीं थी तो सपा और मायावती से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने जनता के कितने सपनों को पूरा किया।
Read also: यूपी बीजेपी ने विपक्षी विधायकों का पार्टी में किया स्वागत
दिनेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सपने देखा नहीं बल्कि पूरा करती है। प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि कहीं भी होने वाली दुखद घटना निंदनीय होती है लेकिन उसका दुष्प्रचार करना और अधिक प्रताड़ित करता है। भाजपा सरकार के 5 साल में अपराधों पर नियंत्रण करने का दावा करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि यूपी में इंडस्ट्री और बिजनेस लगाने का माहौल और बेहतर हुआ है। डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले साढे 4 साल तक आप विदेश में रहे या दिल्ली में मुझे इस बात से कोई मतलब नहीं है। लेकिन कोरोना काल में आप अपने घरों में दुबके क्यों रहे, क्यों आप अपने चुनाव क्षेत्र तक में नहीं गए। दिनेश शर्मा ने दावा किया कि प्रदेश की जनता को बरगलाने वाले दलों को इस बार के चुनाव में भी मुंह की खानी पड़ेगी।
