Site icon Buziness Bytes Hindi

मौर्या के बाद दारा सिंह चौहान के पाला बदलने पर डिप्टी सीएम केशव ने बयां किया दुख


मौर्या के बाद दारा सिंह चौहान के पाला बदलने पर डिप्टी सीएम केशव ने बयां किया दुख

लखनऊः मंत्री दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने ट्वीट किया है। डिप्टी सीएम ने कहा है कि, परिवार का कोई सदस्य भटक जाये तो दुख होता है जाने वाले आदरणीय महानुभावों को मैं बस यही आग्रह करूँगा कि डूबती हुई नांव पर सवार होनें से नुकसान उनका ही होगा, बड़े भाई श्री दारा सिंह जी आप अपने फैसले पर पुनर्विचार करिये |

Read also: स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ 7 साल पुराने मामले में वारंट जारी

यूपी चुनाव से पहले बीजेपी को झटके पर झटके लग रहे हैं। कल जहां मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से इस्तीफा देकर बीजेपी से किनारा कर लिया था तो वहीं आज वन और जन्तु उद्दान मंत्री दारा सिंह चौहान ने राज्यपाल को अपना इस्तीफे का लेटर भेज दिया है। आपको बता दें कि दारा सिंह भी ओबीसी समाज से आते है।वन और जन्तु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने राज्यपाल को भेजे लेटर में लिखा है, ”मैंने पूरे मनोयोग से अपने विभाग की बेहतरी के लिए काम किया, लेकिन योगी सरकार की पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के साथ-साथ पिछड़ों और दलितों के आरक्षण के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है, उससे आहत होकर मैं उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे रहा हूं।

Read also: 14 जनवरी को सपा ज्वाइन करेंगे स्वामी प्रसाद मौर्या!

स्वामी प्रसाद मौर्य की तरह दारा सिंह चौहान भी बीजेपी में आने से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता था। 2015 में वह बसपा का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे। तीन के बार के सांसद को तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई थई। चौहान को ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष भी बनाया गया। मधुबन विधानसभा सीट से जीतने के बाद उन्हें योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

Exit mobile version