Singer Coco Lee: अलविदा हांगकांग की गायिका कोको ली का निधन, अवसाद से थीं ग्रसित

इंटरनेशनलSinger Coco Lee: अलविदा हांगकांग की गायिका कोको ली का निधन, अवसाद...

Date:

Hong kong famous singer Coco Lee: हांगकांग की मशहूर गायिका कोको ली का अवसाद से ग्रसित होने के चलते निधन हो गया है। 48 वर्षीय गायिका ली पिछले काफी समय से अवसाद से ग्रसित चल रही थी। गायिका कोको ली की बहनों कैरोल और नैन्सी ने बताया कि ली कुछ सालों से डिप्रेशन से पीड़ित थीं। उन्होंने रविवार को भी आत्महत्या की कोशिश की थी। इस पर उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर कोको ली कोमा में चली गईं थीं। बुधवार को कोको ली की मृत्यु हो गई। 48 वर्षीय कोको ली का गायिकी करियर 30 साल पुराना है।

अलविदा हांगकांग की गायिका कोको ली का निधन हो गया। कोको ली की बहनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से ये जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा है कि गायिका कोको ली ने आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके बाद ली कोमा में चली गई थीं। गायिका कोको ली की बहनों कैरोल और नैन्सी ने बताया कि ली कुछ साल से डिप्रेशन से ग्रसित थीं। उन्होंने रविवार को आत्महत्या की कोशिश की थी। जिस पर तत्काल प्रभाव से अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मृत्यु हो गई।

ली ने कम समय में पाई थी खास लोकप्रियता

48 साल की हांगकांग की गायिका कोको ली का गायिकी करियर 30 वर्ष पुराना है। पश्चिमी हिप-हॉप के साथ आर एंड बी म्यूजिक ने खूब लोकप्रियता दिलाई। रिपोर्ट के अनुसार, हांगकांग में जन्मीं ली का पालन-पोषण सैन फ्रांसिस्को में हुआ था। कैरोल और नैन्सी ने ली की उपलब्धियों के बारे में बताया कि पिछले 29 सालों में ली ने सबसे अधिक बिकने वाले सॉन्ग्स के साथ अनगिनत अंतरराष्ट्रीय ख्यातियां अर्जित कीं। लाइव शो के माध्यम से दर्शकों पर छाप छोड़ती थीं। हमें उन पर गर्व है!

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related