नई दिल्ली. चीन से जारी सीमा विवाद के बाद भारत हर तरह से चीन से निपटने की तैयारी कर रहा है| खबर है कि भारत ने लद्दाख में उसी स्पेशल फोर्सेज की तैनाती की है जिन्होंने 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक में अहम भूमिका निभाई थी। इन फोर्सेज को अलग-अलग स्थानों से लद्दाख ले जाया गया है।
पूर्वी लद्दाख में की गयी है तैनाती
चैनल आजतक के अनुसार स्पेशल फोर्सेज की टुकड़ियों को पूर्वी लद्दाख में तैनात किया गया है. उन्हें उनकी भूमिकाओं के बारे में पूरी तरह से अवगत कराया गया है, जिसे चीन के साथ दुश्मनी बढ़ने पर अंजाम देना पड़ सकता है. भारत में 12 से अधिक स्पेशल फोर्सेज की रेजिमेंट हैं जो अलग-अलग इलाकों में ट्रेनिंग लेती हैं. जम्मू और कश्मीर में तैनात स्पेशल फोर्सेज की टुकड़ियां लेह में और उसके आस-पास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नियमित रूप से वारगेम्स का अभ्यास करती हैं.
15 जून को २० जवान हुए थे शहीद
पूर्वी लद्दाख में 15 जून से भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ गया है। 15 जून की रात को गलवान घाटी के पास भारत और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। यह झड़प चीन की एक बड़ी धोखेबाजी थी, जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए। लेकिन चीन के भी 42 सैनिकों की जान चली गई।

