Site icon Buziness Bytes Hindi

Deoband News: जेलर पर जानलेवा हमला,पेड़ के पीछे छिपकर बचाई जान


Deoband News: जेलर पर जानलेवा हमला,पेड़ के पीछे छिपकर बचाई जान

देवबंद। देवबंद (Deoband) के उपकारागार में देर रात खाना खाकर टहलने निकले जेलर पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच जेलर ने पेड़ के पीछे छिपकर जान बचाई। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर दौड़े कारागार के गार्डों ने जवाबी फायरिंग की और अपने आप को घिरता देख हमलावर फरार हो गए। जेलर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज करने को कहा है।

Read also: देवबंद के खिलाड़ियों ने गोवा में जीते पदक

देबवंद(Deoband) के उपकारागार में रीवान सिंह जेलर के पद पर तैनात हैं। गुरुवार की देर रात वो जेल की पास ही अपने सरकारी आवास से खाना खाने के बाहर टहलने के लिए निकले। वह जेल परिसर में टहलते हैं। इसी दौरान अचानक से दो नकाबपोश युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की बौछार के बीच बचते हुए उन्होंने पेड़ के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। फायरिंग की आवाज सुन जेल में अफरातफरी मच गई। जेल के गार्ड भी घटनास्थल की ओर दौड़े और फायरिंग करते देख युवकों पर गोलियां चलाई। इसके बाद हमलावर युवक अपने ऊपर फायरिंग होती देख मौके से भाग निकले।

Exit mobile version