Site icon Buziness Bytes Hindi

National Herald Case: कांग्रेसियों का ईडी आफिस के सामने प्रदर्शन सड़क पर जलाए टायर

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए लगातार तीसरे दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को ईडी कार्यालय बुलाने से कांग्रेसियों में उबाल है। कांग्रेसी भाजपा सरकार पर अपने नेता के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आज सड़क पर उतर आए। देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। ईडी कार्यालय में भीतर राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ की जा रही थी और बाहर कांग्रेस महिला नेता और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं दिल्ली में कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर भी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए गए। जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। इससे पहले नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से लगातार दो दिनों से ईडी आफिस में पूछताछ हो चुकी थी। ‘

Also read: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से आज लगातार तीसरे दिन भी ईडी करेगी पूछताछ

आज तीसरे दिन भी कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दिल्ली पुलिस और भाजपा सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार के अलावा दिल्ली पुलिस गुंडागर्दी पर उतरी हुई है। एआईसीसी कार्यालय में घुसकर कार्यकर्ताओं और नेताओं को पीटना दिल्ली पुलिस ने संयम की हदें पार कर दी हैं। दिल्ली पुलिस के कठपुतली अधिकारी जान लें ये याद रखा जाएगा। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा दुर्भाग्यपूर्ण है ये कि हमें अपने पार्टी मुख्यालय पर जाने से रोक दिया गया है। सरकारी आवासीय परिसर को बैरिकेड्स लगाकर सील कर दिया। ये राजनीतिक बदला लिया जा रहा है।

Exit mobile version