Site icon Buziness Bytes Hindi

राक्षसों ने सगी बहनों की आंखें फोड़ की हत्या


राक्षसों ने सगी बहनों की आंखें फोड़ की हत्या

लखनऊ। कानपुर के घाटमपुर में बच्ची की मौत का मामला शांत ही नहीं हो पाया था ,ठीक चौबीस घंटे बाद कानपुर के पड़ोसी जिले फतेहपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में असोथर थाना क्षेत्र के छिछनी गांव में सोमवार शाम लापता सगी बहनों आंख फोड़ कर हत्या कर दी गई।

गैंगरेप के बाद उनकी हत्या किए जाने की आशंका है। दोनों बहनों के शव तालाब में मिले। जंगल से वापस लौट रहे ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित नदी से कुछ ही दूरी पर स्थित एक तालाब में दोनों बहनों के शव उतराते देखे तो परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। तालाब में उतराते शव मिलने के बाद में गांव में दहशत का माहौल है।

सगी बहनों की आंख और सिर पर चोट के निशान देखकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जतायी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बच्चियों के पैर पुआल से बंधे थे और दोनों बच्चियों की आंखें फूटी थीं। घटना की जानकारी पर रात में ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। देर रात को एसपी और एडिशनल एसपी समेत कई आला- अधिकारी मौके पर पहुंचे। बहनों के चाचा ने दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने की आशंका जताई है।

ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोका
गांव में सगी बहनों के शव मिलने से खफा ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। विरोध करने पर परिजनों से पुलिस ने हाथापाई की। करीब दो घंटे बाद पुलिस शवों को किसी तरीके से कब्जे में लेकर थाने परिजनों ने अधिकारियों से मांग की शवों को गांव दोबारा लाया जाए। उनके सामने ही पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाए। इसी मांग को लेकर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम में हालात स्पष्ट हो जाएंगे।

Exit mobile version