Himachal Election: राहुल से यात्रा रोक हिमाचल-गुजरात में चुनाव प्रचार करने की मांग

हिमाचल चुनावHimachal Election: राहुल से यात्रा रोक हिमाचल-गुजरात में चुनाव प्रचार करने की...

Date:

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पिछले 40 दिनों से भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश के लोगों को पार्टी से जोड़ने में लगे हुए हैं, उन्हें इस कोशिश में सफलता भी मिल रही है, अभी तक जिन तीन राज्यों से भारत जोड़ो यात्रा गुज़री है वहां उन्हें लोगों का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है लेकिन भारत जोड़ो यात्रा की कामयाबी के बीच गुजरात और विधानसभा चुनावों में पार्टी का प्रचार बहुत धीमा है. इधर हिमाचल प्रदेश के लिए चुनाव की तारीखों का एलान भी हो गया है ऐसे में अब पार्टी के कई नेता मांग करने लगे हैं कि राहुल गाँधी को यात्रा छोड़कर हिमाचल और गुजरात में प्रचार अभियान को तेज़ करना चाहिए.

कांग्रेस पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने भी ऐसी ही मांग की है, उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रोक गुजरात-हिमाचल विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रचार करना चाहिए है। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वो चाहते हैं कि राहुल गांधी भारत जोड़ी यात्रा को रोक हिमाचल प्रदेश और गुजरात में जाकर जनता को जगाएं ताकि बीजेपी को हराया जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो भाजपा को हरा सकती है. राहुल गाँधी के चुनाव प्रचार में उतरने से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ेगा।

बता दें कि निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान कर दिया है। हिमाचल में 12 नवंबर वोटिंग को होगी जबकि 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। हालाँकि गुजरात की चुनावी तारीखों का एलान अभी नहीं हुआ लेकिन अनुमान है कि दीवाली के बाद प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य के लिए चुनावी कार्यक्रम का किया जायेगा। वैसे हिमाचल और गुजरात के चुनावी कार्यक्रम अलग अलग करने के चुनाव आयोग के फैसले पर कांग्रेस और दूसरी पार्टियों इलेक्शन कमीशन पर सवाल उठाये हैं. विरोधी पार्टियों ने आरोप लगाया है कि ऐसा भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है , वहीँ निर्वाचन आयोग ने कहा है कि वो परंपरा का निर्वाह कर रहा है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related