- बहराइच के गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा ने भेजा सीएम योगी को पत्र
बहराइच। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में जान गंवाने वाले बहराइच के किसान गुरुविंदर सिंह के नाम पर उनके गांव का नाम गुरुविंदर नगर किये जाने की मांग उठाई गयी है। बहराइच के गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा ने सीएम योगी को पत्र भेजकर गांव का नाम बदलने की मांग की है। वहीं बंजारन टाडा के निवासी किसान दलजीत सिंह के नाम पर एक सड़क का नामकरण करने की मांग भी की जा रही है।
Read also: मध्य प्रदेश: श्योपुर के पांच किसानों की सड़क हादसें में मृत्यु
लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में चार किसान सहित कुल 8 लोगों ने जान गंवाई थी। प्रदेश की सियासत में भूचाल लाने वाली इस हिंसक घटना में मृतकों को 45-45 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान सरकार कर चुकी है। अब बहराइच के सिख समुदाय ने लखीमपुर हिंसा में जान गंवा देने वाले किसान किसान गुरुविंदर और दलजीत के नाम से गांव और सड़क का नामकरण करने की मांग की है।
बहराइच के गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर गुरुविंदर के गांव मोहर्निया का नाम बदलकर गुरुविंदर नगर करने और बंजारन टाडा के निवासी दलजीत सिंह के नाम एक सड़क का नामकरण करने की मांग की है।
Read also: यूपी: लखीमपुर खीरी में मृत भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों से मिले मंत्री ब्रजेश पाठक
हिंसक घटना की निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी सीएम योगी से की गयी है। गुरुद्वारा सभा के अध्यक्ष मंदीप सिंह वालिया का कहना है कि अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह से उन्होंने अपनी मांग रखी थी। सीएम योगी जल्द ही पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।

