Site icon Buziness Bytes Hindi

Lucknow का नाम बदलने की मांग: एयरपोर्ट पर लगी भगवान लक्ष्मण की प्रतिमा

"UP News, यूपी न्यूज़, उ प्र न्यूज़, उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, UP Election News, UP News, उत्तर प्रदेश समाचार, UP News in Hindi,Uttar Pradesh News Headlines, Uttar Pradesh News Today, UP News Paper, UP today news,उत्तर प्रदेश समाचार, यूपी की खबरें moorty

नवाबों की नगरी लखनऊ का नाम बदलने की आवाज़ों और मांगों के बीच अमौसी एयरपोर्ट के पास तिराहे पर 12 फीट ऊंची भगवान लक्ष्मण की प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया गया. मूर्ति अनावरण पर भाजपा नेताओं का कहना है कि आज मूर्ति लगी है, कल शहर का नाम भी बदलेंगे। वैसे तो कहा जा रहा है कि यह मूर्ति लखनऊ में कल से होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर बनाई गयी है ताकि GIS में बाहर से आने वाले लोगों शहर के इतिहास के बारे में भी सही से जानकारी हासिल हो.

सपा ने कहा नाम बदलने वाली सरकार

वहीँ इस मामले को विपक्ष विशेषकर समाजवादी पार्टी बिलकुल राजनीतिक चश्मे से देख रही है. सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने बाकायदा लखनऊ का नाम बदलने की मांग करने वालों पर हमला भी किया है, उन्होंने कहा कि लखनऊ और लक्ष्मण के बीच भला क्या रिश्ता हो सकता है, वहीँ बलिया में आज अखिलेश यादव ने भी भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि यह सरकार नाम बदलने वाली सरकार है, इसे खुद कुछ भी बनाना नहीं आता, भाजपा को सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाना आता है.

कल से दुनिया देखेगी यूपी का विकास

वहीँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में शुक्रवार को पूरी दुनिया यूपी के विकास की नई कहानी देखेगी। उन्होंने कहा कि GIS से एक दिन पहले राजधानी से जुड़ी 159 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण इसका गवाह है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जी-20 को लेकर शहीद पथ से जनेश्वर मिश्र पार्क के रास्ते को जिस तरह संवारा गया है उसको देखकर आपको अहसास होगा कि लखनऊ कितना बदल रहा है। लखनऊ की इस सुंदरता को बनाए रखना हर लखनऊवासी की जिम्मेदारी है। सीएम योगी ने कहा कि GIS में दस हजार से अधिक निवेशक लखनऊ आ रहे हैं ऐसे में लखनऊवासियों को मेहमाननवाज़ी का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करना है।

Exit mobile version