Gyanvapi Masjid controversy : मिले शिवलिंग की नियमित पूजा अर्चना करने की मांग

उत्तर प्रदेशGyanvapi Masjid controversy : मिले शिवलिंग की नियमित पूजा अर्चना करने की...

Date:

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने के दावे के बाद अब तरह की मांगें उठनी लगी हैं. मामला अभी लोअर कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में चल रहा है. मीडिया में कमीशन की रिपोर्ट को लेकर तरह तरह की बातें चल रही हैं और अब मिले शिवलिंग की रोज़ पूजा अर्चना की मांग की जा रही है. 

Also Read : UP Political News: वोट के लालच में कहाँ तक गिरेंगे अखिलेश: संजीव बालियान

जानकारी के मुताबिक काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत की ओर इस बात की मांग की जा रही है कि मस्जिद परिसर में बने वुजूख़ाने के तालाब में में जो शिवलिंग बरामद हुआ है उन्हें उसकी रोज़ाना पूजा अर्चना का रने की अनुमति दी जाय. महंत डॉक्टर कुलपति तिवारी ने कहा कि वह अपनी इस मांग के लिए अदालत का दरवाज़ा खटखटाएंगे और नियमित पूजा अर्चना की इजाज़त देने की मांग करेंगे। 

पूर्व महंत का मानना है कि अब जब कि बाबा के दर्शन हो गए हैं तो पूजा अर्चना भी करनी ज़रूरी है. उन्होंने कहा कि उनका परिवार सदियों से बाबा विश्वनाथ की पूजा अर्चना करता आ रहा है, इसलिए हमारे परिवार की यह ज़िम्मेदारी बनती है कि हम अज्ञातवास के बाद मिले बाबा को अकेला न छोड़ें। उन्होंने कहा कि मस्जिद के बाहर नंदी का होना इस बात का सबूत है कि वुजूख़ाने में शिवलिंग ही मिला है. इसलिए मैं अब कोर्ट में याचिका दाखिल करने की तैयारी कर रहा हूँ ताकि बाबा अब अकेले न रहें, उनकी रोज़ पूजा अर्चना हो.

Also Read : No Shivling in Gyanvapi Mosque: पार्टी लाइन से हटे सपा सांसद बर्क़, कहा- ज्ञानवापी मस्जिद में कोई शिवलिंग नहीं

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related