Site icon Buziness Bytes Hindi

MP के गेहूं की विदेश में डिमांड! जबलपुर में टमाटर-प्याज के दाम बढ़े

भोपाल। भोपाल की करोंद अनाज मंडी खुली तो गेहूं का न्यूनतम भाव 2025 रुपए प्रति क्विंटल रहा, जबकि समर्थन मूल्य 2015 रुपए है। गेहूं की आवक करीब 5 हजार क्विंटल तक घट गई। इसके साथ ही रेट भी 100 रुपए प्रति क्विंटल तक गिर गया। इसी तरह सप्ताह की शुरुआत में अन्नपूर्णा और लोकवन वैरायटी के गेहूं के अधिकतम भाव 2400 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए। आज रेट फिर से बढ़ सकते हैं। मंडी में 5 और 6 मई को अच्छी क्वालिटी का अन्नपूर्णा और लोकवन वैरायटी का गेहूं 2400 रुपए क्विंटल तक बिका था। शनिवार को इसके अधिकतम भाव 2300 रुपए क्विंटल तक रहे। मंडी व्यापारी संजीव जैन ने बताया, एक्सपोर्ट में गेहूं की डिमांड अच्छी है।

मध्यप्रदेश की मंडियों से गेहूं कांडला बंदरगाह भेजा जा रहा है। वहां से यूरोप व अफ्रीकी देशों को निर्यात किया जा रहा है। इससे रेट भी ज्यादा मिल रहे हैं। मिल और मालवा शक्ति वैरायटी का गेहूं 2025 से 2075 रुपए क्विंटल तक बिका। वहीं, देसी और कांटा वैरायटी के चने की करीब 400 क्विंटल तक आवक रही। भाव 4600 से 4650 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे। मिल और मालवा राज वैरायटी के न्यूनतम रेट में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई और चने के भाव में 100 रुपए प्रति क्विंटल तक की गिरावट देखी गई।

Also read: बढ़ती महंगाई के बीच डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट

उधर, जबलपुर मंडी में गेहूं की आवक आधी रही। प्याज की कीमत में उतार रही। मंडी में करीब साढ़े 700 रुपए क्विंटल तक प्याज बिका। मंडी में अनाज की कुल आवक 8,552 क्विंटल, सब्जी की कुल आवक 490 क्विंटल व फल की कुल आवक 464 क्विंटल रही। पिछले एक हफ्ते के दौरान जबलपुर कृषि उपज मंडी में अदरक का न्यूनतम भाव 14 रुपए किलो तक पहुंच गया। 7 मई को सरसों के दाम 4 मई के मुकाबले 200 रुपए क्विंटल तक टूटा।

Exit mobile version