Site icon Buziness Bytes Hindi

हिमा के लिए खेल रत्न की मांग


हिमा के लिए खेल रत्न की मांग

नई दिल्ली। वर्ष 2018 में शानदार प्रदर्शन करने वाली देश की शीर्ष फर्राटा धाविका हिमा दास के नाम की असम सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार के लिए अनुशंसा की है. असम के खेल सचिव दुलाल चंद्र दास ने खेल मंत्रालय को पांच जून को अनुशंसा पत्र भेजा. असम के धींग गांव की रहने वाली 20 वर्ष की दास इस साल खेल रत्न के लिए नामित सबसे युवा खिलाड़ी हैं.

और भी नाम हैैं रेस में
फिनलैंड में 2018 में अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में वैश्विक खिताब जीतने वाली भारत की पहली ट्रैक एथलीट हिमा के अलावा भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, पहलवान विनेश फोगाट , टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल और क्रिकेटर रोहित शर्मा का नामांकन भी देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिए किया गया है.

हिमा का अचीवमेंट
हिमा ने 2018 में अंडर-20 विश्व खिताब के अलावा जकार्ता एशियन गेम्स में 400 मीटर में रजत, चार गुणा 400 मीटर रिले और महिला चार गुणा 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता. उन्हेंं 2018 में अर्जुन पुरस्कार मिला था.

Exit mobile version