E-Commerce: ई-कॉमर्स क्षेत्र में गिग कर्मियों की मांग तेजी से बढ़ी है। ऐसा गिग कर्मियों की गतिविधियों पर नजर रखने वाली प्लेटफॉर्म टास्कमो गिग इंडेक्स (टीजीआई) ने उम्मीद जताई है। गिग कर्मियों की मांग ई-कॉमर्स में 25 प्रतिशत और क्विक कॉमर्स में 35 प्रतिशत बढ़ी है। ऐसा इसलिए बताया जा रहा है कि एमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों को प्लेटफॉर्म पर बिक्री बढ़ने की उम्मीद बढ़ी है।
टास्कमो का कहना है कि गिग कर्मियों की मांग जून 2022 के बाद से पांच गुना बढ़ी है। मई 2023 में 20 करोड़ गिग कर्मियों की मांग थी। जो 2022 जून में 4 से 4.5 करोड़ रही थी। कंपनी ने पिछले साल गिग कर्मियों की भागीदारी में 55 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की है। क्विक कॉमर्स, ई-कॉमर्स, फिनटेक और एफएमसीजी क्षेत्रों में पिछले साल से अधिक मांग देखी जा रही है।
गिग कर्मियों के लिए अवसर पैदा
जानकारों की माने तो तकनीकी उन्नति और ग्राहकों की पसंद में बदलाव से इन क्षेत्रों में वृद्धि के कारण गिग कर्मियों के लिए अवसर पैदा हुए हैं। ऑनलाइन खरीदारी, डिलिवरी सेवाओं की स्वीकार्यता बढ़ने के साथ ई-कॉमर्स में और तेजी से वृद्धि हुई है। इससे सामान डिलिवरी, दूर-दराज क्षेत्रों तक उत्पादों को पहुंचाने और वेयरहाउस जैसे क्षेत्रों में गिग कर्मियों की मांग बढ़ी है।’
पिछले साल की तुलना में इस वर्ष डिलिवरी एग्जीक्यूटिव और टेलीकॉलर जैसी गिग नौकरी में 18 प्रतिशत और 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलग, ब्रिटानिया और आईटीसी जैसी एफएमसीजी कंपनियों में भी इनकी मांग 8 प्रतिशत तक बढ़ी है। फिनटेक और एडटेक, क्विक कॉमर्स और फूडटेक ने विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर गिग कर्मचारियों के लिए 6 प्रतिशत, 5 प्रतिशत और 4 प्रतिशत की मांग देखी गई है।
गिग अर्थव्यवस्था में युवा भागीदारी
गिग अर्थव्यवस्था में युवा भागीदारी 20 प्रतिशत से बढ़कर अब 68 प्रतिशत से अधिक हो गई है। जैसे-जैसे गिग कर्मियों की मांग में तेजी आएगी। इसमें वैसे युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी जो गिग कर्मी बनना चाहते हैं। गिग व्यक्ति क्षमता, प्रतिभा और प्राथमिकताओं का निखारने में मदद करता है। युवा पीढ़ी नए अवसरों का पता लगाने का अवसर तलाशती है।’
