Site icon Buziness Bytes Hindi

Deluge in Chennai: चेन्नई में बारिश ने तोड़ा 30 साल का रिकॉर्ड, मुख्यमंत्री ने बुलाई बैठक, स्कूल बंद

Deluge in Chennai: Rain breaks 30-year record in Chennai, CM calls meeting, schools closed

चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में जोरदार बारिश हो रही है। आज मंगलवार को चेन्नई में 8.4 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश ने पिछले 30 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले 30 वर्षों में यहां इतनी अधिक बारिश हुई है।
चेन्नई और उसके आसपास के जिलों में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रात तक बारिश होने के कारण पूरे सड़कों पर पानी भरा हुआ है। जलभराव के कारण यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। बारिश के कारण लोगों का जीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है। जिससे सभी कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ गए हैं।भारी बारिश के बाद चैन्नई और छह अन्य जिलों जैसे तिरुवरुर, तंजावुर, कांचीपुरम, नागपट्टिनम, तिरुवल्लूर और चेंगलपेट में स्कूल बंद कर दिए हैं। ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन अधिकारियों ने गणेशपुरम जैसे सबवे सहित कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया है। बाढ़ की चपेट में आने वाले इलाकों में बाढ़ निगरानी कैमरे लगाए गए हैं।चेन्नई मेट्रोरेल चरण-2 परियोजना के चलते सड़कों के कई हिस्सों में बैरिकेड्स लगा दिए हैं। बताते चले कि बारिश के चलते ही मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आज राज्य सचिवालय में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मौसम विभाग ने पहले तमिलनाडु में 5 नवंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया था। जिसमें 4 नवंबर तक येलो अलर्ट जारी किया गया था। तिरुप्पत्तूर और वेल्लोर के अलावा कुछ जिले ऑरेंज अलर्ट पर हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक 1 नवंबर 2022 को तमिलनाडु, केरल सहित पांच राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारी बारिश को देखते हुए तमिलनाडु के अधिकांश जिलों में स्कूल कालेज बंद कर दिए है। राज्य में आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम ने आज 5 राज्यों में भारी बारिश की संभावना का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल पुडुचेरी, कराईकल सहित देश के कई हिस्सों उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश शुरू है। इन राज्यों में अगले तीन दिनों तक बारिश का अनुमान है। एमआईडी ने आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु, अंडमान, कराईकल, निकोबार, यनम, केरल और माहे सहित कई जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसके साथ आज असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में भी बारिश के आसार बने हुए हैं।

Exit mobile version