10 दिनों तक बंद रहेगी दिल्ली की गाजीपुर मुर्गा मंडी

बिज़नेस10 दिनों तक बंद रहेगी दिल्ली की गाजीपुर मुर्गा मंडी

Date:


10 दिनों तक बंद रहेगी दिल्ली की गाजीपुर मुर्गा मंडी

नई दिल्ली: बर्ड फ्लू के खतरे के बीच दिल्ली का गाजीपुर मुर्गा मंडी 10 दिनों के लिए बंद रहेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिंदा पक्षियों के आयात पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। कुछ सैंपल जांच के लिए जालंधर भेजे गए हैं। रिपोर्ट सोमवार को आएगी।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देश में बर्ड फ्लू के मामले देखने मे आए है, अभी तक दिल्ली में एक भी कन्फर्म मामला नहीं आया है, लेकिन 104 सैंपल लेकर जालंधर लैब में भेजे गए है जिसके नतीजे परसों आएंगे जिसके आधार पर दिल्ली सरकार निर्णय लेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों ने 24 घंटे के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, जिसका नंबर 23890318 है। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से पक्षियों के मरने की खबरें आ रही हैं, खास तौर पर कौओं की मौतें हो रही हैं। उनके ऊपर उसी जिले की रैपिड रिस्पांस टीमें तुरंत पहुंचकर उचित कार्रवाई कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के हर जिले के अंदर डीएम की निगरानी में सर्विलांस टीम बना दी गई हैं। रैपिड रिस्पॉन्स टीम बनाई गई हैं, जो पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही हैं। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में जितने भी बर्ड मार्केट, वाइल्ड लाइफ संस्थान और जल निकाय हैं, इन सभी पर लगातार हमारे वैटरनिरी अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। सभी टीमों का विशेष ध्यान पोल्ट्री मार्केट गाजीपुर, शक्ति स्थल झील, संजय झील, भलस्वा झील, दिल्ली जू, हौज खास विलेज स्थित डीडीए पार्क, पश्चिम विहार और द्वारका पर है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...