- धर्मशिला नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली की तरफ से नूतन ओजस हॉस्पिटल, हरिद्वार में किडनी रोग के लिए ओपीडी का आयोजन किया गया।
- किडनी से संबंधित रोग व समस्या हेतु डॉ. एल. के. झा ने रोगियों को जांच व इलाज के साथ उचित परामर्श भी दिया।
हरिद्वार, 21-12-23: एक अनुमान के मुताबिक भारत में करीब 10 फीसदी लोग किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं, और उत्तराखंड व उसके आस पास इस प्रकार के मामले तेजी से बढ़े हैं। हरिद्वार व उसके आसपास किडनी के बढ़ते मामलों को लेकर धर्मशिला नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली की तरफ से एक ओपीडी का आयोजन किया गया, यह ओपीडी नूतन ओजस हॉस्पिटल, हरिद्वार में आयोजित की गई।
यह आयोजन सराय रोड, NH 58 के पास, ज्वालापुर, हरिद्वार के नूतन ओजस हॉस्पिटल में 21 दिसंबर 2023 को दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक आयोजित किया गया, जो हर महीने के पहले और तीसरे गुरुवार को आयोजित किया जाएगा।
इस ओ पी डी के उद्घाटन के समय हरिद्वार के कुछ प्रमुख उत्तराधिकारियों सहित नूतन ओजस हॉस्पिटल की तरफ से डायरेक्टर – डॉक्टर दीपक अग्रवाल व मेडिकल सुपरीटेंडेंट- डॉक्टर वीनस कुमार भी उपस्थित रहे। इसमें धर्मशिला नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली की तरफ से विख्यात किडनी रोग विशेषज्ञ, डायरेक्टर एंड सीनियर कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजी, डॉ. एल. के. झा, मरीजों की जांच एवं परामर्श हेतु उपस्थित रहे।
डॉ. एल. के. झा, डायरेक्टर एंड सीनियर कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजी ने कहा कि किडनी से संबंधित बीमारियों के लिए उनका जल्द से जल्द इलाज कराना बहुत जरूरी है और इसलिए हम ओपीडी के माध्यम से लोगों में किडनी संबंधी रोगों के लिए जागरूकता फैलाने के लिए प्रयासरत हैं। आजकल लोगों में कई कारणों के चलते किडनी से संबंधित समस्याएं हो रही हैं। इसके लिए आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है, इसलिए लिए खूब पानी पिएं, कम सोडियम वाले नमक का सेवन करें, शरीर का वजन नियंत्रित रखें, अपने शरीर के कोलेस्ट्रॉल स्तर की नियमित जांच कराएं, रक्त शर्करा की जांच कराएं, अपने ब्लड प्रेशर पर नजर रखें, साल में एक बार जरूर किडनी फंक्शन टेस्ट जरूर कराएं, धूम्रपान व शराब के सेवन से दूर रहें, जॉगिंग, साइकलिंग, स्विमिंग या रोजाना हल्के व्यायाम जरूर करें।
किडनी को समस्या को समझने के लिए कुछ लक्षणों पर ध्यान रखना बहुत आवश्यक है, जैसे भूख में कमी, शरीर के अंगों में सूजन, पेशाब करते वक्त जलन या दर्द, पेट या पीठ में दर्द महसूस होने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, या फिर अनियंत्रित ब्लड प्रेशर, कमजोरी और थकान के साथ अधिक नींद आना, कम पेशाब आना, चेहरे पर सूजन और सिर में दर्द जैसी दिक्कतें होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करना चाहिए।
धर्मशिला नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली के सीओओ, श्री नवीन शर्मा जी ने बताया कि आज कल लोगों में तमाम लापरवाहियों के चलते लीवर से संबंधित कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही हैं, इसमें उन्हें सही समय पर व सही स्थान पर समुचित इलाज नहीं मिल पाता, जिस कारण यह समस्या आगे जानलेवा साबित होती है। इस प्रकार के मामले हरिद्वार व उसके आसपास तेजी से फैल रहे हैं और इसलिए हम इस ओपीडी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ ही, उन्हें सही इलाज व परामर्श के लिए भी प्रेरित करेंगे।

