Site icon Buziness Bytes Hindi

आज से संसद का मानसून सत्र, दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, इन रास्तों से बचें

delhi police

आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। संसद और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी जरूर लें और भीड़भाड़ वाले समय में प्रभावित रास्तों से बचें।

इन सड़कों पर जाने से बचें

रफी मार्ग
मोतीलाल नेहरू मार्ग
मौलाना आज़ाद रोड
के. कामराज मार्ग
रायसीना रोड
राजेंद्र प्रसाद रोड
पार्लियामेंट स्ट्रीट
अशोक रोड
तालकटोरा रोड
पंडित पंत मार्ग
रकाब गंज गुरुद्वारा रोड

इन चौराहों पर भी रहेगी भीड़

विजय चौक
पटेल चौक गोलचक्कर
बोट क्लब
बूटा सिंह गोलचक्कर
रेल भवन गोलचक्कर
प्राइम चौक गोलचक्कर
सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर
जीआरजी (GRG) गोलचक्कर
जलेबी चौक गोलचक्कर

इन वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल

जनपथ
मान सिंह रोड
अकबर रोड
विनय मार्ग
आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस
तीन मूर्ति मार्ग
बाबा खड़क सिंह मार्ग
शांति पथ
आरएमएल गोलचक्कर
मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद रोड
मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड
कमाल अतातुर्क मार्ग
11 मूर्ति
पंचशील मार्ग
सरदार पटेल मार्ग

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस ने वाहन चालकों से धैर्य रखने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट और किसी भी मदद के लिए लोग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, व्हाट्सएप नंबर 8750871493 और हेल्पलाइन नंबर 1095 या 011-25844444 पर संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version