Site icon Buziness Bytes Hindi

दिल्ली में मौसम का सबसे सर्द दिन रिकॉर्ड

delhi

रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को देश की राजधानी में इस मौसम का अब तक का सबसे सर्द दिन रिकॉर्ड किया गया, मिनिमम टेम्पेरेचरगिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। IMD के मुताबिक मैक्सिमम टेम्पेरेचर 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ों से होकर गुजर चुका है। इन मौसमी सिस्टमों के गुजरने के बाद मैदानी इलाकों खासकर दिल्ली में आमतौर पर रात के तापमान में गिरावट आती है। पूरी दिल्ली में रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली में पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने इस पूरे सप्ताह सुबह कोहरा छाए रहने की बात कही है। आईएमडी के मुताबिक, इस पूरे सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और मिनिमम टेम्पेरेचर 6 से 7 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

IMD के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती 15 दिसंबर को मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है।

Exit mobile version