शुक्रवार से दिल्ली में सप्ताहांत कर्फ्यू लागू है और इसके लिए दिल्ली पुलिस हर तरह के इंतज़ामों को सुनिश्चित कर रही है। COVID-19 के प्रसार को रोकने के दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए एक नया प्रयास शुरू किया है। दिल्ली पुलिस वीकेंड कर्फ्यू से जुड़े लोगों के प्रश्नों के जवाब देने के लिए दिग्गज प्लेटफार्म ट्विटर का सहारा लेगी जहा आम जनता अपने सभी सवालो का जवाब जान सकते है।
Read also- महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, राज, दिल्ली में कोविड बढ़ने की संभावना : आईआईटी-मंडी
गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल का प्रयोग करते हुए कहा कि संक्रमण के बढ़ते हुए मामलो के कारण शुक्रवार से दिल्ली में सप्ताहांत कर्फ्यू लगाया जाएगा।
दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, “यदि आपके पास वीकेंड कर्फ्यू से संबंधित कोई प्रश्न हैं, तो #DelhiPolice उसका जवाब देगी। कृपया आप अपने प्रश्नों को कमैंट्स में छोड़ दें या #CurfewFAQ का उपयोग करके हमें ट्वीट करें।”
बल ने आगे कहा कि यहाँ वह सप्ताहांत के कर्फ्यू से संबंधित सभी सवालों का जवाब देंगे, चाहे वह “क्या छूट है और क्या नहीं है … क्या आपको घर से बाहर निकलने के लिए ई-पास की आवश्यकता है? या आप अंतर्राज्यीय यात्रा के लिए योग्य?” एक अधिकारी ने कहा कि अगर कोई उल्लंघनकर्ता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीडीएमए और सीएबी के आदेशों का सख्ती से पालन हो इसके लिए विशेष टीमों का गठन भी किया गया है।
Read also- आर्थिक संकट से ग्रस्त हैं दिल्ली सरकार द्वारा वित्तपोषित 12 कॉलेज
हालांकि, दिल्ली में बड़े पैमाने पर कोरोना के केस बढ़ रहे है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को 15,097 ताजा कोविड मामले सामने आये, जो 8 मई के बाद से सबसे अधिक एक दिन में वृद्धि हुई, और छह मौतें हुईं, जबकि covid पॉजिटिव दर 15.34 प्रतिशत तक पहुंच गया है। गुरुवार को सामने आये नए मामलों की संख्या बुधवार के आंकड़े से 41 फीसदी से ज्यादा थी।

