Site icon Buziness Bytes Hindi

New Excise Policy of Delhi: दिल्ली की नई आबकारी नीति वेस्ट के लिए सिरदर्द, एक शराब की बोतल पर एक का ऑफर

मेरठ/गाजियाबाद । दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति ने दिल्ली से लगे सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के जिलों के शराब विक्रेताओं को भारी नुकसान पहुंचाया है। दिल्ली में एक शराब की बोतल की खरीद पर एक फ्री का ऑफर कई ब्रांड की शराब पर चल रहा है यूपी के शराब प्रेमी दिल्ली से ही शराब खरीद कर इस ऑफर का लाभ उठा रहे हैं। इतना  ही नहीं शराब प्रेमियों के साथ साथ शराब तस्करों का गिरोह भी अच्छा खासा सक्रिय हो गया है। वह दिल्ली से कम दाम में शराब खरीद कर उसे यूपी में बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहा है। जिसके कारण यूपी के शराब दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है उनकी बिक्री काफी घट गई है। 

Also Read : Meat Mafia Yakub Qureshi: मीट माफिया याकूब कुरैशी की संपत्ति कुर्की का काउंटडाउन शुरू

जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह कहते हैं कि इस पर लगाम लगाने की तैयारी जिला प्रशासन की ओर से की गई है आबकारी विभाग की टीम में दिल्ली के बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग कर शराब को पकड़ रही हैं। जिला आबकारी अधिकारी कहते है कि लोगों को जागरूक करने के लिए सीमाओं पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं और माइक से भी अनाउंसमेंट किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति शराब की सीलबंद बोतल लेकर यूपी की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकता है। चेकिंग के दौरान ऐसा पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। 

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को सील टूटी हुई एक ही शराब की बोतल लेकर जाने की इजाजत होगी। इसका मतलब ये नहीं है कि आप तीन-चार शराब की बोतल खरीद लें और सबकी सील को तोड़कर यूपी की सीमा में प्रवेश कर जायेगे तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। एयरपोर्ट की शराब को भी लेकर आने पर लोगों को कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। इन स्थानों पर बिकने वाली शराब को बाहर लेकर जाने की इजाजत नहीं होती है। ऐसे में मामलों में पकड़े जाने वालों को जेल तक भेजा जा सकता है।

Also Read : Lucknow News : ब्रिगेडियर रवि कपूर ने 19 यूपी गर्ल्स बटालियन NCC का वार्षिक निरीक्षण किया

जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह बताते है कि इस समस्या को लेकर पिछले दिनों प्रदेश के संयुक्त आबकारी आयुक्त महेंद्र सिंह और दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर आबकारी आनंद तिवारी और पंकज भटनागर के साथ बैठक की गई। इसमें निर्णय हुआ है कि दिल्ली के शराब ठेकों पर एक दिन में एक व्यक्ति को अधिकतम 9 लीटर शराब ही दी जाएगी। इससे अधिक खरीदने और बेचने वालों पर कार्रवाई होगी।

Exit mobile version