दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में जलभराव; गाजियाबाद के स्कूल आज बंद

नेशनलदिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में जलभराव; गाजियाबाद के स्कूल आज...

Date:

दिल्ली-एनसीआर में देर रात से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद के कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई है। बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर सड़कों और गलियों में पानी भर गया है, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ऑफिस जाने वाले लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में रात 2:30 बजे से सुबह 5:30 बजे के बीच केवल तीन घंटे में 34.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। विभाग ने अगले कुछ घंटों तक तेज बारिश, गरज के साथ बादल और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

भारी बारिश को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर का प्रशासन भी अलर्ट पर है। राजधानी के मुनिरका, पीतमपुरा और शालीमार बाग समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई।

वहीं, गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित श्याम पार्क एक्सटेंशन और नोएडा के कई सेक्टरों में भी जलभराव की स्थिति बन गई। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई।

लगातार बारिश को देखते हुए गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने 9 जुलाई को कक्षा 1 से 12वीं तक सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। जलभराव वाले इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है, इसलिए ट्रैफिक पुलिस भी लगातार स्थिति पर नजर रख रही है।

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून फिलहाल सक्रिय है और पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नागपुर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन गैस लीक, करीब 40 लोगों का इलाज जारी

महाराष्ट्र के नागपुर में एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से...

e-EPIC Voter ID डाउनलोड कैसे करें? पूरी प्रक्रिया

अगर आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज है और...

मुंबई के कुर्ला में विशाल क्रेन गिरी, कई घर चपेट में आए; 8 लोग घायल

मुंबई के कुर्ला इलाके में शुक्रवार सुबह एक विशाल...